Get App
HindiHindu Culture

जानें गणेश जी के 12 चमत्कारी नाम: 12 नामों से प्राप्त लाभ।

By June 14, 2022November 23rd, 2023No Comments
गणेश जी के 12 नाम

गणेश पूजा-

हिन्दू शास्त्र में गणेश जी की पूजा का बहुत अत्यधिक महत्व है। हिन्दू धर्म के लोग किसी भी शुभ कार्य करने से पहले गणेश जी की पूजा करते हैं। हिन्दू धर्म में गणेश पूजा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। गणेश पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। गणेश पूजा सभी प्रकार के कष्ट को दूर करती है। हिन्दू धर्म के अनुसार गणेश जी की बुधवार को पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा करने से गणेश जी बेहद खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।आइये जानते हैं गणेश जी के 12 नाम क्या हैं?

गणेश जी के 12 नाम-

गणेश भगवान को कई नामों से जाना जाता है। आज हम आपको बताएँगे गणेश जी के कुछ ऐसे चमत्कारी नाम जो हिन्दू धर्म के अनुसार बहुत प्रिय है। इन नामों के जाप से आपको विशेष तौर पर लाभ मिलेगा।

  1. सुमुख
  2. एकदंत
  3. कपिल
  4. गजकर्ण
  5. लंबोदर
  6. विकट
  7. विघ्न विनाशक
  8. विनायक
  9. धूमकेतु
  10. गणाध्यक्ष
  11. भालचंद्र
  12. गजानन

गणेश जी के 12 नामों का महत्व-

गणेश जी को प्रमुख देवों में माना जाता है। गणेश जी की आराधना का विशेष महत्व दिया जाता है। इन चमत्कारी 12 नामों का स्मरण करने से आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। बुधवार और गुरुवार को विशेषकर इन नामों का जाप करना चाहिए। गणेश जी के इन नामों का जाप करने से आपके सभी प्रकार के बांधा और संकट का नाश होता है। गणेश जी के इन नामों का जप करने वाले जातक से परेशानियां दूर रहती हैं। अगर आप प्रतिदिन इन नामों का स्मरण नहीं कर पाते हैं तो बुधवार और गुरुवार को जरूर करना चाहिए।

12 नामों का स्मरण करने से प्राप्त लाभ-

धन की प्राप्ति-

अगर किसी को धन हानि का सामना करना पड़ रहा तो उसे विशेषकर गणेश पूजा करनी चाहिए। पूरी तरह से श्रद्धा से गणेश के 12 नामों का जाप करना चाहिए। गणेश जी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसा करने से आपके आर्थिक संकट दूर होंगे और धन की प्राप्ति होगी।

मोक्ष की प्राप्ति-

हिन्दू शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश जी की पूजा करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्त होता है। माना जाता है कि गणेश जी की इन 12 नामों का स्मरण करने से इंसान को धरती पर ही स्वर्ग के समान सुख प्राप्त होते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले गणेश जी की पूजा अनिवार्य होती है।

संतान की प्राप्ति-

गणेश के इन 12 नामों को बहुत चमत्कारी माना गया है। जिन वैवाहिक दंपति को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही हैं। इन दंपति को पूरे मन से गणेश जी के  12 नामों का स्मरण करना चाहिए। इससे जल्दी ही संतान की प्राप्ति होगी। गणेश जी की कृपा बरसेगी।

विद्या की प्राप्ति-

विद्या प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गणेश जी को बुद्धि का देवता माना गया है। गणेश जी की पूजा करने से बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति अपनी बुद्धि को सही मार्ग और बुद्धि प्राप्ति की इच्छा रखता है। उसे गणेश जी के 12 नामों का स्मरण करना चाहिए।

इस प्रकार की अधिक जानकारियां चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: जानिये हनुमान चालीसा का पाठ करने के क्या नियम हैं?

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.