
हिंदी भाषा भारत की प्रमुख भाषा है। हिंदी की लिपि देवनागरी है। यह भाषा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी बोली जाती है। हिंदी भाषा एकता का प्रतीक मानी जाती है। भारत की पहचान हिंदी भाषा से ही है। भारत में हिंदी भाषा का सम्मान किया जाता है। हिंदी भाषा पूरे हिंदुस्तान को बांधती है। इसलिए हिंदी भाषा के सम्मान में हिंदी दिवस को मनाया जाता है।
आज हम जानेंगे हिंदी दिवस को विस्तार रूप से। हिंदी दिवस कब मनाते हैं? और हिंदी दिवस का इतिहास।
हिंदी दिवस कब मनाते हैं?
संविधान सभा में 14 सितंबर 1949 को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। भारत के प्रत्येक क्षेत्र में हिंदी भाषा के विस्तार के लिए 14 सितंबर 1953 को प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी दिवस 2023 में 14 सितंबर दिन बुधवार को पड़ेगा।
हिंदी दिवस का इतिहास-
भारत को स्वतंत्रता प्राप्त होने के बाद हिंदी से जुड़े कई लोग जैसे मैथलीशरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी और सेठ गोविन्द दास आदि ने हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने की कोशिस की थी। परन्तु वह अपने प्रयासों में असफल रहे। दो वर्ष पश्चात 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष हिंदी भाषा के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। संविधान में हिंदी का उल्लेख करते हुए लिपि देवनागरी बताई गयी है।
हिंदी नाम का उल्लेख-
यह शब्द हिंद से लिया गया है। इसका अर्थ होता है सिंधु घाटी भूमि। 11वीं शताब्दी के प्रारम्भ में सिंधु नदी के आस पास लोगों द्वारा जो भाषा बोली जाती थी। उसे हिंदी नाम दिया गया था। हिंदी दिवस मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को सम्मान दिलाना है।
हिंदी भाषा के बारे में अनकही बातें-
- फिजी नामक द्वीप में जो दक्षिण प्रशांत महासागर में पड़ता है।
- हिंदी इस देश की मुख्य भाषा है।
- विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा में हिंदी चौथे स्थान पर है।
- भारत के 30 से अधिक देशों में हिंदी भाषा को पढ़ाया जाता है।
- अमेरिका में 100 से अधिक शिक्षा संस्थानों में हिंदी भाषा को विषय के रूप में सम्मिलित किया गया है।
- विश्व की प्रसिद्ध शब्दकोश ऑक्सफ़ोर्ड में प्रत्येक वर्ष 1000 से अधिक शब्दों को जगह मिलती है।
- संयुक्त अरब अमीरात में हिंदी भाषा अल्पसंख्यक भाषा है।
- अमीर खुसरो जी ने हिंदी में पहली पुस्तक लिखी थी।
- राजा हरिशचंद्र ऐसी पहली फिल्म थी जो हिंदी में बनी थी।
- गूगल ने हिंदी में सर्च इंजन की शुरुआत 2009 में की थी।
- संसद में 26 जनवरी 1950 में हिंदी को प्राथमिक भाषा का अधिकार दिया गया था।
इंस्टाएस्ट्रो की तरफ से सभी लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
ज्योतिष शास्त्र की रोचक जानकारी के लिए हमसे Instagram पर जुड़ें।