Get App
AstrologyCalendarFestivalsHindiHindu CultureZodiacs & Planets

Hartalika Teej 2023: जाने अपनी राशि के अनुसार शिव-गौरी को कैसे करें प्रसन्न

By August 29, 2023September 8th, 2023No Comments
Hartalika Teej

हिन्दू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। यह व्रत विशेष रूप से विवाहित स्त्रियां अपने पति की लम्बी आयु के लिए करती हैं, हालांकि कुंवारी कन्याएं भी हरतालिका तीज व्रत को उत्तम वर प्राप्ति के लिए कर सकती हैं। हरतालिका तीज का यह त्यौहार हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सम्पूर्ण भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। विशेष रूप से हरतालिका तीज व्रत को उत्तर भारत की महिलाएं मनाती हैं। हरियाली तीज और कजरी तीज के पश्चात यह व्रत भी महिलाओं के जीवन में सौभाग्य लेकर आता है।

हरतालिका तीज 2023 (Hartalika Teej 2023) पर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है। इस व्रत को करने से महिलाओं का सुख- सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म ग्रंथों में ऐसा बताया गया है कि, हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को अपना पति मानकर उनके लिए किया था, जिसके पश्चात माता पार्वती का विवाह भगवान शिव से हुआ था। आइए आगे जानते हैं, हरतालिका तीज कथा, हरतालिका तीज पूजा विधि, हरतालिका तीज का महत्व और हरतालिका तीज 2023 (Hartalika Teej 2023) के बारे में सबकुछ।

Hindi CTR

हरतालिका तीज की तिथि और समय

साल 2023 में हरतालिका तीज 18 सितंबर को सोमवार के दिन धूमधाम से मनाई जाएगी। हरतालिका तीज 17 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू हो जाएगी और अगले दिन 18 सितंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर सम्पूर्ण होगी।

हरतालिका तीज मुहूर्त

हरतालिका तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं 18 सितंबर 2023, सोमवार के दिन सुबह 06 बजकर 07 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 34 मिनट के बीच में पूजा कर सकती हैं। यह समय पूजा करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। पूजा के शुभ मुहूर्त की कुल समय अवधि 02 घंटे 27 मिनट तक रहेगी। पूजा हरतालिका तीज मुहूर्त में ही करें।

हरतालिका तीज पूजा विधि

  • सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करके खुद को स्वच्छ करें। इसके पश्चात सुंदर वस्त्र धारण करें।
  • अपना पूजा स्थल साफ करें और गंगा जल लेकर उसे पूजा घर में अच्छे से छिड़कें। अब चौकी रखें और उस पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें। सच्चे मन से सम्पूर्ण दिन व्रत रखने का संकल्प लें।
  • अब प्रतिमा पर फल और फूल चढ़ाएं। इसके पश्चात धूप और घी का दीपक प्रज्वलित करें। दीपक प्रज्वलित करते समय ‘ॐ गौरी शंकराय नमः’ इस मंत्र का जाप करें।
  • दीपक प्रज्वलित हो जाने के पश्चात भगवान शिव और माता पार्वती को मिष्ठान और फलों का भोग लगाएं। यदि आपके घर में विशेष रूप से किसी चीज का भोग पुराने समय से लगाया जाता है तो वह भोग भी शिव- गौरी को लगाएं।
  • इसके पश्चात अपने वर के साथ मिलकर आरती की थाली सजाएं जिसमें पुष्प, चन्दन, हल्दी, अक्षत, फल, धूप और घी का प्रज्वलित दीपक रखें। इससे भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें। आरती के पश्चात 108 शिव मंत्रों का जाप करें।
  • अब भगवान शिव और माता पार्वती के आगे माथा टेकें और सदा सौभाग्यवती भवः और सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • प्रसाद को सभी में वितरित करें। एक फल अपने लिए रखें और शाम को व्रत पूर्ण हो जाने के पश्चात उसी प्रसाद के फल को खाकर व्रत का पारण करें।

हरतालिका तीज का महत्व

हिन्दू धर्म में हरतालिका तीज का महत्व विशेष है। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर प्राप्ति के लिए कर सकती हैं। एक हिन्दू पौराणिक हरतालिका तीज कथा के अनुसार माता पार्वती भगवान शिव से विवाह करना चाहती थी, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि देवी पार्वती का विवाह भगवान विष्णु से हो जाये। एक दिन देवी पार्वती भगवान शिव को पाने के लिए वनों में तपस्या करने चली गई। जब यह बात उनके पिता को पता चली तो उन्होंने अपने सैनिकों को देवी पार्वती को वापस लाने भेजा, लेकिन तब तक माता की तपस्या पूरी हो चुकी थी और वे भगवान शिव की तलाश में हिमालय के लिए निकल गई थी। उनकी मुलाकात भगवान शिव से होने पर भगवान ने उनकी तपस्या स्वीकार की और उनसे विवाह किया। तभी से यह व्रत रखा जाने लगा।

हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग

हरतालिका तीज पर अपनी राशि के अनुसार आप अपने कपड़ों का रंग चुन सकती हैं। राशि के रंग के अनुसार वस्त्र पहनना आपके सौभाग्य को बढ़ाएगा। इसके अलावा हम आपको बताएँगे हरतालिका तीज पर अपनी राशि के अनुसार कौन से उपाय करके आप भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न कर सकते हैं और विशेष रूप से उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

1. मेष राशि

ज्योतिष शास्त्रों में, मेष राशि का रंग लाल रंग को बताया गया है। अतः हरतालिका तीज के दिन जिन कन्याओं और महिलाओं की राशि मेष है उनको लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए साथ में सोने से बने आभूषण पहनें। इस दिन मेष राशि को मंदिर में जाकर भगवान शिव के आगे घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए और किसी ब्राह्मण को 11 केले दान करने चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि को हरतालिका तीज पर प्रकृति से जुड़ा रंग पहनना चाहिए। अर्थात हरा रंग वृषभ राशि के लिए शुभ रंग माना गया है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस दिन वृषभ राशि को हरे रंग के वस्त्र पहनने से लाभ मिलेगा। सम्पूर्ण श्रृंगार के साथ ही पैरों में चांदी की पायल विशेष रूप से पहने। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार आपको हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती को श्रृंगारदानी अर्पित करनी चाहिए साथ ही भगवान शिव को धोती या अंगोछा चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।

3. मिथुन राशि

हरतालिका तीज पर मिथुन राशि के सबसे अच्छा और शुभ रंग पीला रंग रहेगा। इस दिन मिथुन राशि की सभी महिलाओं और कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज पर पीले रंग के वस्त्र पहनना आपके लिए सौभाग्य लाएगा। इसके साथ ही व्रत में विशेष रूप से मेहंदी लगाना आपके लिए शुभ होगा। सम्पूर्ण श्रृंगार सोने की चूड़ियां पहने। हरतालिका तीज के दिन खीर बनाएं। अब भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को भोग लगाने के पश्चात 9 कन्याओं को खीर खिलाएं। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

4. कर्क राशि

हरतालिका तीज पर कर्क राशि की महिलाओं के लिए शुभ नीला रंग रहेगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार नीले रंग के वस्त्र पहनने से कर्क राशि के जीवन में शांति होगी। शृंगार के पश्चात विशेष रूप से अपने पैरों में चांदी की बिछिया पहने। आपके लिए इस दिन चांदी पहनना बहुत लाभकारी रहेगा। हरतालिका तीज के दिन कर्क राशि वाले लोग लाल और सफ़ेद रंग के फूल भगवान शिव और माता पार्वती को करें। इससे आपके जीवन में सुख- समृद्धि आएगी।

5. सिंह राशि

सिंह राशि को हरतालिका तीज पर नारंगी या संतरी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। नारंगी रंग पहनना सिंह राशि के लिए शुभ होगा। इस दिन 16 श्रृंगार के साथ नाक में सोने की नथ अवश्य पहनें। हरतालिका तीज के दिन सिंह राशि वाले गाय के कच्चे दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से घर से कलह दूर होती है और सुख- समृद्धि आती है।

6. कन्या राशि

कन्या राशि की कन्याओं और महिलाओं को हरतालिका तीज के उत्सव पर लाल और हल्के गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। लाल और गुलाबी रंग के वस्त्र कन्या के लिए बहुत शुभ होते हैं। इस दिन विशेष रूप से गले में सोने का कोई आभूषण पहनना आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। कन्या राशि को हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग पर दूध और रुद्राभिषेक करना है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।

7. तुला राशि

ज्योतिष शास्त्रों में हरतालिका तीज के दिन तुला राशि की महिलाओं को गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए ऐसा बताया गया है। इस दिन तुला राशि को गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। श्रृंगार करते समय अपने बालों में सफ़ेद फूलों का गजरा लगाएं और पैरों में चांदी की पायल, बिछिया पहनें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी। हरतालिका तीज के दिन गुलाबी रंग के वस्त्र छोटे- छोटे बच्चों को दान में दें और ही कुछ भोजन दान करें। इससे भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद आपको मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि

हरतालिका तीज के दिन वृश्चिक राशि वाली महिलाओं को मैरून रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वृश्चिक राशि के लिए मैरून रंग बहुत शुभ है इसे पहनने से आपके पति की आयु बढ़ती है। वृश्चिक राशि के शुभ आभूषण हाथों में सोने की चूड़ियां हैं। हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर जाकर विशेष रूप से उनकी पूजा करें। पूजा करते समय श्रीफल अवश्य अर्पित करें। इससे आपके घर में सुख- समृद्धि आएगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

9. धनु राशि

हरतालिका तीज पर धनु राशि की महिलाओं को लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से कुंडली में बैठे ग्रह शांत होंगे और आपका दिन अच्छा जायेगा। धनु राशि को इस दिन विशेष रूप से कानों में सोने के कुंडल पहनने चाहिए। इससे लाभ मिलेगा। हरतालिका तीज के दिन धनु राशि के लोग गरीबों में भोजन का दान करें विशेष रूप से खीर बनाकर गरीबों को खिलाएं। इससे भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होंगे और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

10. मकर राशि

मकर राशि को हरतालिका तीज पर हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों में हरे रंग को मकर राशि के लिए शुभ रंग बताया गया है। हरे रंग के वस्त्र हरतालिका तीज पर पहनने से आपको लाभ मिलेगा। मकर राशि को श्रृंगार के साथ ही विशेष रूप से पैरों में चांदी की बिछिया और पायल पहननी चाहिए यह शुभ होगा। हरतालिका तीज पर मकर राशि वाले अपने से बड़े बुजुर्गौं और छोटे बच्चों को तरह- तरह के फल खिलाएं और उनको खुश करें इससे आपके जीवन में कोई परेशानी नहीं रहेगी।

11. कुंभ राशि

हरतालिका तीज पर कुंभ राशि की महिलाओं या कन्याओं को भी गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने से लाभ मिलेगा। हरतालिका तीज पर कुंभ राशि गुलाबी रंग पहन कर सबका दिल जीत सकती है और सारे घर में सकारात्मकता का माहौल उत्पन्न कर सकती है। इस दिन शृंगार के साथ गले में सोने का मंगलसूत्र अवश्य पहनें इससे आपके पति की आयु बढ़ेगी और उनके और आपके जीवन में खुशियां आएँगी। हरतालिका तीज के दिन कुंभ राशि को गरीबों को वस्त्र, भोजन और जरूरत की चीजें दान करनी चाहिए, इससे घर में धन की कमी नहीं रहेगी।

12. मीन राशि

हरतालिका तीज पर मीन राशि वाली महिलाओं और कन्याओं को लाल रंग के वस्त्र पहनने से लाभ मिलेगा। मीन राशि लाल रंग पहन कर इस दिन सबसे अच्छी दिखती है और कुंडली में बैठे ग्रह शांत होते हैं। मीन राशि को हरतालिका तीज पर सोने की चूड़ियां और सीधे हाथ की अनामिका ऊँगली में अंगूठी पहननी चाहिए ऐसा करना सौभाग्य बढ़ाएगा। मीन राशि को भगवान शिव की पूजा के पश्चात इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और उन्हें केसर की खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी और खुशियां आएँगी।

हरतालिका तीज पर क्या करें और क्या न करें?

  • हरतालिका तीज के दिन सभी 16 श्रृंगार करें और उसके पश्चात ही पूजा करें। व्रत को सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ रखें अपने मन में सकारात्मक विचार लाएं।
  • सम्पूर्ण दिन का व्रत बिना कुछ खाये और पिए करें। लेकिन यदि निर्जला व्रत नहीं कर सकते हैं तो फलों और दूध, पानी का सेवन कर सकते हैं। भगवान का जाप करते रहें।
  • मन में शांति रखें और अच्छी बातों की तरफ ध्यान केंद्रित करें। भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर जाकर फल, फूल, मिठाई और शहद अर्पित करें।
  • शाम के समय अपना व्रत भगवान के प्रसाद से ही पारण करें और अपने मन को खुश रखें। पूरा दिन व्रत करने के पश्चात अपने पति के हाथों से ही जल पियें और प्रसाद ग्रहण करें उसके बाद ही भोजन करें।
  • किसी भी तरह का मांस, मदिरा या तामसिक भोजन न ग्रहण करें और ना ही उसके आस-पास भी जाएँ। अपने मन में गंदे विचार न आने दें। साथ ही साथ तनावपूर्ण माहौल से दूर रहें।
  • इस व्रत में न काला, सफ़ेद रंग न पहनें। इससे नकारात्मकता आती है और माहौल तनावपूर्ण होने लगता है। ये रंग हिन्दू धर्म में त्यौहार पर पहनने नहीं माने जाते हैं।
  • इस उपवास में ब्रह्मचर्य का पालन करना अति आवश्यक है। किसी भी तरह की यौन गतिविधि नहीं करनी चाहिए।
  • काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार ये 5 दोष इंसान में होते हैं कोशिश करें व्रत के दौरान ये सभी दोष आपके अंदर न आएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. हरतालिका तीज कब है?

साल 2023 में हरतालिका तीज 18 सितंबर को सोमवार के दिन धूमधाम से मनाई जाएगी। हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

2. हरतालिका तीज पर क्या होता है?

हरतालिका तीज के दिन सभी स्त्रियां अपने पति की लम्बी आयु, सुख- समृद्धि और शांति के लिए व्रत करती हैं। इसके अलावा कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को अच्छा वर प्राप्ति के लिए करती हैं।

3. हरतालिका तीज व्रत को कैसे करें?

हरतालिका तीज व्रत को निर्जला व्रत किया जाता है। सम्पूर्ण दिन भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें। यदि निर्जला व्रत नहीं कर सकते हैं तो फलों का और दूध का सेवन कर सकते हैं।

4. हरतालिका तीज पर किस मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा?

हरतालिका तीज के दिन ‘ॐ गौरी शंकराय नमः’ मंत्र का विशेष रूप से जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान शिव और माता पार्वती को विशेष रूप से प्रसन्न करता है और लाभ देता है।

5. हरतालिका तीज का व्रत किस कारण से रखा जाता है?

हरतालिका तीज का व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए रखा था। इस व्रत को माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए व घर में सुख- शांति के लिए सभी स्त्रियां करती हैं।

यह भी पढ़ें- Bhadrapada Amavasya: भाद्रपद अमावस्या 2023 का दिन दिलाएगा कालसर्प दोष से छुटकारा

क्या विधवा स्त्रियां भी हरतालिका तीज का व्रत कर सकती हैं? जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi