Get App
AyurvedaHindiLife ProblemsRemedies & Healing

हल्दी के ऐसे फायदे जिसे पढ़कर हो जाएंगे आप हैरान।

By June 29, 2022November 23rd, 2023No Comments
Benefit Of Haldi

 हल्दी क्या है?

मसाले के रूप में हल्दी का उपयोग किया जाता है। हिन्दू धर्म में हल्दी को बहुत महत्वपूर्ण माना है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले हल्दी का प्रयोग किया जाता है। विवाह जैसे शुभ कार्य में भी हल्दी का महत्व होता है। इसके अलावा हल्दी में कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं। जो बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। इसमें आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं। जिसके कारण इसका उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है।

हल्दी के फायदे-

आज हम आपको बताएँगे हल्दी के चमत्कारी फायदे। जिससे आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

गले की खराश के लिए-

गले की खराश होना एक आम समस्या है। गले की खराश होने पर हल्दी के इस्तेमाल से आप जल्द ही अपने गले की खराश को दूर कर सकते हैं। हल्दी को अजमोदा चूर्ण और शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से गले की खराश में आराम मिलता है।

खांसी और जुकाम के लिए-

खांसी और जुकाम एक ऐसी बीमारी है । जो मौसम के परिवर्तन के साथ ही चली आती है। यह समस्या बहुत ही ज्यादा आम समस्या है। हल्दी के उपयोग से बहुत कम समय में इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। हल्दी की तासीर को गर्म माना जाता है। इसलिए हल्दी की भाप लेने से जुकाम की परेशानी दूर हो जाती है। हल्दी की भाप लेने के पश्चात पानी को नहीं पीना चाहिए।

पायरिया के लिए-

पायरिया की समस्या के लिए हल्दी को सरसों के तेल में मिलाकर मसूड़ों में लगाने से आराम मिलता है। इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करने से मसूड़ों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या दूर हो जाती है। मसूड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

पीलिया रोग के लिए-

पीलिया एक गंभीर बीमारी मानी जाती है। पीलिया का इलाज अगर शुरुआती दौर पर न किया जाए। ये गंभीर समस्या का रूप ले लेती है। पीलिया अधिकतर छोटे बच्चों में पायी जाती है। अगर आपके पीलिया है तो 6 ग्राम हल्दी को मट्ठे के साथ मिलाकर पीने से पीलिया में राहत मिलती है। इस मिश्रण का दिन में दो बार सेवन करना चाहिए। इससे आपको पांच से छह दिन में आराम मिल जाएगा। इसके अलावा आप 50 ग्राम दही के 6 ग्राम हल्दी को मिलाकर खाने पीलिया से छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज के लिए-

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो जड़ से कभी ख़तम खतम नहीं की जा सकती है। पर इस बीमारी का रोकथाम संभव है। इसके लिए हल्दी बहुत कारगर साबित हो सकती है। हल्दी दो से पांच ग्राम हल्दी में आंवला का रस और शहद मिलाकर सुबह शाम खाना चाहिए। इससे डायबिटीज के मरीजों को आराम मिलेगा।

मुहांसों के लिए-

हल्दी मुहांसों के लिए घरेलू उपचार का काम करती है। त्वचा में अधिक तेल उपस्थित होने के कारण मुंहासे की उत्पत्ति होती है। हल्दी के आयुर्वेदिक गुण के कारण मुंहासे पर इसका लेप लगाने से मुंहासे जल्द ही ठीक हो जाते हैं। हल्दी त्वचा के रोगों के लिए भी लाभदायक है।

हल्दी से होने वाले नुकसान-

  • अधिक मात्रा हल्दी की ग्रहण करने पर गुर्दे में पथरी का खतरा बढ़ जाता है।
  • हल्दी को सही मात्रा में सेवन करेंगे तो आप इस खतरे से बचे रहेंगे।
  • हल्दी के अधिक सेवन से आप दस्त के भी शिकार हो सकते हैं।
  • शरीर में आयरन का होना बहुत जरुरी होता है।
  • हमारे शरीर में आयरन होने से खून की कमी नहीं होती है।
  • हल्दी को अधिक खाने से ये आयरन के अवशोषण को रोक देती है।
  • अगर आपको किसी भी चीज़ से एलर्जी है तो आपको हल्दी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
  • हल्दी की तासीर को गर्म माना जाता है।
  • इसलिए इसे एक चम्मच से अधिक नहीं खाना चाहिए। यह आपके पेट को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

आप इस तरह की अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: जानें फिटकरी के औषधीय गुण और फिटकरी के फायदे।

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.