Get App
AstrologyHindi

गुप्त दान: इन चीजों का गुप्त दान करने से खुल जाएगी आपकी किस्मत

By June 19, 2023December 14th, 2023No Comments

पिछले कई युगों से हिन्दू धर्म में दान देने का विशेष महत्व रहा है। दान देने को पुण्य का कार्य माना जाता है। अक्सर देखा जाता है कि, कई लोग दान दिखा और बता कर करते हैं परन्तु ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार दान करना शुभ है पुण्य प्राप्त करने वाला है पर यदि आप उसे किसी को दिखा कर बता कर करते हैं तो उसका आपको कोई विशेष फल नहीं प्राप्त होता है। दान हमेशा गुप्त तरीके से चाहिए। गुप्त दान करने का जातक को विशेष फल प्राप्त होता है।

ज्योतिष के अनुसार सदियों से हमारे पूर्वज गुप्त दान करते आ रहे हैं। पहले से पुराने ऋषियों मुनियों और गरीबों को दान देने की प्रथा रही है। हिन्दू धर्म में दान किसी भी तरह का कोई त्यौहार, उत्सव, विवाह या किसी के जन्मदिन पर भी किया जाता है। इसे जो लोग दिखवाना करने के लिए सबको दिखा कर करते हैं उनको इसका अधिक पुण्य नहीं मिलता है बिना बताये हुए छिपकर किये गए दान का महत्व अधिक होता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि, कौन सी ऐसी चीजें हैं, जिनका गुप्त दान करने से आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा।

Hindi CTR

गुप्त दान का महत्व

दान का महत्व हिन्दू धर्म में अधिक होता है। अक्सर कहा जाता है कि काम ऐसा करो जो दूसरे किसी को कानों कान खबर भी न हो। इसी प्रकार से हिन्दू धर्म में गुप्त दान का विशेष महत्व होता है। लेकिन दान का महत्व तब अधिक है जब आप बिना किसी को बताए हुए दान करते हैं। इसका आपको ज्यादा लाभ मिलता है। आपके बड़े पूर्वजों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहता है और आपकी पीढ़ी दर पीढ़ी ख़ुशी से रहती हैं। गुप्त दान एक ऐसा पुण्य है जिसको आप जितना करोगे उसका दोगुना से चौगुना आपको प्राप्त होगा यदि आपको यकीन नहीं हैं तो एक बार कुछ दान करके देखिए आपको कभी न कभी उसका दोगुना जरूर प्राप्त होगा। किन चीजों का दान करने से मिलता है शुभ फल आगे पढ़ें।

चीजें जो गुप्त दान करने से मिलेगा लाभ

1. फलों का करें गुप्त दान

फलों का गुप्त दान करना चाहिए। साबुत फल दान करने से पहले देखें कि कौन सा मौसम है और मौसम के अनुसार ही फलों का दान करें जो फल जिस मौसम का है उसी को दान करने से आपको शुभ फल मिलेगा। फलों को गरीबों और ऐसे लोगों को दान करें जिन्हें उनकी जरूरत हो। ध्यान रखें की फलों का गुप्त दान करें इससे आपको अधिक लाभ होगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार गुप्त फलों का दान करने से संतान प्राप्ति होती है। जिन लोगों को संतान नहीं हैं उन्हें विशेष रूप साबुत से फलों का दान करना चाहिए।

Donate Fruits

2. पानी का करें गुप्त दान

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पानी का दान खाने के दान से भी अधिक लगता है। इंसान भूखा रह सकता है पर प्यासा रहना उसके लिए नामुमकिन होता है। तेज गर्मी में पानी का दान करने से आप अधिक पुण्य कमा सकते हैं। आप पानी का चलते राहगीरों और जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। बीच रास्ते में जगह-जगह पानी के मटके और पियाउ लगा कर लोगों की प्यास बुझा सकते हैं। ध्यान रखें की कोई भी राहगीर या गरीब आपके पियाउ से बिना प्यास बुझाये वापस न जाये। प्रत्येक राहगीर को पानी की प्राप्ति होती रहे। पानी का गुप्त दान करें। हालाकिं आप जगह जगह अनजान लोगों को अपने पियाउ के बारे में बता सकते हैं। ताकि वह आपके पियाउ से निकलते हुए पानी की प्राप्ति कर सकें। पानी को सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि पक्षी, जीव-जानवर भी पीते हैं, इसलिए आप चाहे तो उनके लिए भी पानी दान कर सकते हैं।

3. गुड़ का करें गुप्त दान

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार गुड़ का गुप्त दान करने से आपको विशेष लाभ होता है। यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है, तो आपको गुड़ का दान करना चाहिए आप यह रविवार के दिन कर सकते हैं। गुड़ का गुप्त दान करें। आप किसी गरीब या जरुरतमंद को गुप्त गुड़ दान कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें की गुड़ दान करते समय या उससे पहले भी अपने मन में दान करने को कोई गलत न आने दें। ऐसा न सोचें की ‘दान करना गलत हो सकता है’ या दान से कुछ नहीं होगा या यह चीज में मेरी है में दान क्यों दूँ? यदि आप इस तरह के विचार अपने मन में रख कर दान दे रहें हैं तो गुड़ का दान या किसी भी चीज का दान आप देंगें तो वह सफल नहीं हो पाता है। यदि यह सब विचार आपके मन में हैं तो बेहतर होगा आप दान न करें।

Donate Jaggery

4. दही छाछ का करें गुप्त दान

आप दही का भी दान कर सकते हैं। इतनी अधिक गर्मी में जब आप कभी सफर करते हैं तो, आप सोचते होंगे की काश इस गर्मी में ठंडी और मीठी दही छाछ मिल जाये। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, यदि आप खुद ही राहगीरों को दही-छाछ दान करेंगे तो आपके घर में कुछ ही समय में दही के मटके भर जायेंगे। आपको दान करने से दोगुना लाभ मिलता है। दही दान करने से आपकी जन्म कुंडली में बैठा शुक्र ग्रह अधिक शक्तिशाली भी बनता है। इसलिए दही का दान करना हमारे शास्त्रों में आवश्यक माना गया है। पहले के समय में अक्सर लोग मुफ्त में दही और छाछ घर घर बांटते फिरते थे। लेकिन फ़िलहाल जमाना बदल चुका है अब अधिकतर लोग दान के महत्व को नहीं समझते हैं।

5. सत्तू का करें गुप्त दान

सत्तू का दान करना ज्योतिष शास्त्रों में शुभ माना गया है। सत्तू का दान करने से घर में सुख- समृद्धि आती है और घर की कलह दूर जाती है। गर्मियों में सत्तू का दान किया जाता है। गर्मियों में सत्तू का दान करने से गरीब लोगों की भूख खत्म होती है और उनका आशीष आपको मिलता है। इतनी गर्मी में सत्तू का गुप्त दान करने से भगवान आपसे प्रसन्न होते हैं। सत्तू दान करने का एक फायदा यह भी है कि, इससे आपकी कुंडली में बैठे बुध ग्रह भी शक्तिशाली होते हैं जिससे आपको अधिक फायदा मिलता है।

Doante Sattu

6. कराएं भंडारा

किसी के जन्मदिन या किसी त्यौहार पर भंडारा कराएं। भंडारा ऐसे स्थान पर ही कराएं जहाँ सिर्फ गरीब लोग रहते हैं। गरीब लोगों का पेट भरना एक बड़ा पुण्य का काम होता है। आप चाहें तो किसी अनाथ आश्रम या किसी वृद्धाश्रम में भी भंडारा करा सकते हैं। उचित होगा कि, यदि आप सभी को प्यार से बिठा कर खाना परोसें इसमें मेहनत जरूर ज्यादा लगती है लेकिन इसका पुण्य आपको अधिक मिलता है।

चीजें जो दान नहीं करनी चाहिए

अभी तक हमें आपको बताया की आपको क्या चीजें गुप्त दान करने से अधिक लाभ मिल सकता है इसके बाद अब हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें दान करने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप नीचे दी गयीं चीजों का दान करते हैं तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नीचे जानिए क्या हैं वह चीजें जिनको दान करने से आपको उठानी पड़ सकती है हानि।

1. कंघा दान

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार आपको कंघा कभी भी दान में नहीं देना चाहिए। कंघा एक ऐसी वस्तु है जो न किसी को दान में देनी चाहिए और न ही किसी दूसरे का उपयोग करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कंघा दान में देने से जातक का स्वास्थ्य खराब होता है और उसका भाग्य भी अच्छा नहीं रहता है। कोशिश करें की अपने सिर से जुड़ी हुई कोई भी वस्तु किसी दूसरे को नहीं दें।

Donate Comb

2. पेन दान

किसी को भी अपना पेन दान या उपहार स्वरुप नहीं देना चाहिए ऐसा करने से जातक को अपने जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दूसरे का पेन भी उपयोग न करें।

3. घड़ी दान

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार घड़ी दान करना जातक को भारी पड़ सकता है। घड़ी दान से आपके कार्यक्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपका काम में मन नहीं लगेगा और आप अपना काम भी खो सकते हैं।

Donate Watch

4. बासी और जूठा खाना

किसी भी गरीब को अपना बचा हुआ जूठा और बासी खाना नहीं दान करें। बासी और जूठा खाना दान करने से आपको पाप लगता है और आप अपने जीवन में कभी उन्नति नहीं कर सकते हैं। आप हमेशा ध्यान रखें की आपका दान किया हुआ खाना ताजा और स्वादिष्ट हो तभी उसे दान करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।

5. स्टील के बर्तन और प्लास्टिक से बनी चीजें

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार आपको कभी भी स्टील से बने बर्तन और प्लास्टिक से बनी चीजों को दान करने से बचना चाहिए इन्हें दान करने से आपका कारोबार बर्बाद हो सकता है और आपके घर में कलह हो सकती है लड़ाई झड़गें भी बढ़ सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. क्या गुप्त दान करने से पाप खत्म होते हैं?

गुप्त दान करने से आपके पापों का असर कम होता है। आपको अधिक से अधिक गुप्त दान करना चाहिए।

2. गुप्त दान करने से क्या फल मिलता है?

यदि आप गुप्त दान करते हैं तो आप जितना दान करते हैं उसका चौगुना आपको मिलता है। इसलिए गुप्त दान में चाहिए।

3. गुप्त दान किसको करें?

आप किसी ऋषि-मुनि, गरीब लोगों को जिनके पास खाने पीने के लिए कुछ नहीं होता है और जरूरतमंद लोगों को गुप्त दान कर सकते हैं।

4. पानी का दान करने से क्या होता है?

आपको गर्मियों के इस मौसम में पानी का दान करना चाहिए। राहगीरों को आप पानी पिला सकते हैं इससे आपको संतान प्राप्ति का सुख भी मिलता है।

5. कैसे खाने का दान नहीं होता है?

आपको जूठे और बासी खाने का दान नहीं करना चाहिए। इससे आपको अधिक पाप लगेगा और आपके घर में सुख समृद्धि नहीं रहेगी।

और पढ़ें- जानिए कैलेंडर लगाने की शुभ दिशाएं, जिनसे बनेंगे बिगड़े काम

किस सुख के लिए क्या चीज दान करनी चाहिए जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi