Get App
CalendarFestivalsHindiPuja Vidhi

Gangaur Vrat 2023: आखिर क्यों पति से गुप्त रखकर किया जाता है यह व्रत

By March 15, 2023December 6th, 2023No Comments
Gangaur Vrat

17 दिनों तक चलने वाले गणगौर व्रत का आरंभ होलिका दहन के बाद यानी की बड़ी होली के दिन से ही शुरु हो जाता है। हिंदू धर्म में सुहागिन स्त्रियों और कुंवारी कन्याओं के लिए इस व्रत के महत्व के बारे में बताया गया है। आमतौर पर सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है। इसके साथ ही अच्छा पति पाने के लिए कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को पूरे विधि विधान के साथ करती है। उत्तर भारत के कुछ प्रमुख राज्यों जैसे राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में गणगौर व्रत का महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इस व्रत के अतुल्य महत्व के बारे में बताया गया है।

ज्योतिष से पूछिए 2023 में गणगौर कब है-

हिंदू पंचांग के अनुसार गणगौर व्रत चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल गणगौर व्रत का शुभारंभ 8 मार्च से शुरु हो चुका है। जो शुक्रवार 24 मार्च 2023 तक चलेगा।

8 March to 24 March 2023

जानिए गणगौर पूजा 2023 तिथि(Gangaur pooja 2023 date) के बारे में-

हिंदू पंचांग के अनुसार गणगौर पूजा शुभ मुहूर्त का आरंभ 23 मार्च को शाम 06 बजकर 20 मिनट पर तृतीय तिथि से हो रहा है। तो वही गणगौर पूजा 2023 तिथि का समापन 24 मार्च को शाम 04 बजकर 59 मिनट पर है।

Talk To Astrologers

जानिए गणगौर पूजा विधि के बारे में-

यदि आप गणगौर पूजा विधि के बारे में सटीक जानकारी चाहते है। तो इंस्टाएस्ट्रो की वेबसाइट पर जाकर आपको गणगौर पूजा इन हिंदी सर्च करना पड़ेगा। जहां आपको गणगौर पूजा विधि की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। आइए जानते है गणगौर पूजा विधि के नियमों के बारे में।

  • सबसे पहले गणगौर की मूर्ति का निर्माण करें। फिर इस मूर्ति को घर के किसी स्वच्छ स्थान पर रखे और एक सफेद कागज को मूर्ति के पास रख दें।
  • तत्पश्चात अपने माथे पर केसर, कुमकुम या चंदन का तिलक लगाएं।
  • हिंदू संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में सुहागन स्त्रियों के लिए हरी घास के किनारों से 8 तिल्लियो बनाने का निर्देश दिया जाता है। तो वह अविवाहित कन्याओं के लिए 16 तिल्लियां बनाने का निर्देश दिया जाता है।
  • गणगौर पूजा की समाप्ति तक हरी घास के कुछ अंशों को अपने हाथों में रखे।
  • इसके बाद गणगौर की मूर्ति के ललाट पर अपने हाथों से तिलक लगाएं।
  • गणगौर मूर्तियों को प्रसाद स्वरूप फलों का भोग लगाएं।
  • इस दिन विवाहित स्त्रियों को कागज पर मेहंदी, काजल, केसर और रोली की 8-8 छोटी बिंदियां बनानी चाहिए। तो वह अविवाहित कन्याओं को 16-16 बिंदु बनाने चाहिए।
  • जवारे को पानी वाले कलश में डुबोएं और इस जल को गणगौर मूर्तियों के ऊपर छिड़के।
  • इस दौरान गणगौर पूजा व्रत की कथा सुने। उसके बाद जवारा के पानी को अपने ऊपर और कथा सुनने आई महिला मित्रों पर छिड़के।
  • तत्पश्चात देवी पार्वती और भगवान शंकर की आरती करे।
  • देवी पार्वती और भगवान शंकर के मीठे गुने या चुरमे का भोग लगाएं।
  • गणगौर पूजा शुभ मुहूर्त को देखकर गणगौर मूर्ति का विसर्जन किसी पवित्र नदी में कर दें।

Gangaur Ki Murti

कथा के माध्यम से जाने क्यों गुप्त रखा जाता है यह व्रत-

एक प्रचलित कथा के अनुसार माता पार्वती, भगवान शिव और नारद जी एक दिन पृथ्वी भ्रमण के लिए निकले। चलते चलते अचानक माता पार्वती को स्नान करने की इच्छा हुई। शिव की आज्ञा लेकर माता पार्वती नदी तट पर स्नान करने चली गई। जहां उन्होने नदी की रेत से भगवान शिव की मूर्ति बनाई और रेत की मिठाई बनाकर ही भगवान शिव को भोग लगाया। भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा से बहुत प्रसन्न हुए। तत्पश्चात वहां भगवान शिव प्रकट हुए और माता पार्वती को वरदान देते हुए कहा। कि आज से जो भी स्त्री इस तरह गुप्त रूप से मेरा व्रत रखेगी। उनके पति को दीर्घायु प्राप्त होगी और उनकी सारी कामनाओं की पूर्ति होगी। तभी से इस व्रत को गणगौर व्रत के नाम से जाना जाने लगा।

गणगौर व्रत का महत्व-

भारतीय संस्कृति में पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ, हरतालिका तीज जैसे बहुत से व्रत के महत्व के बारे में बताया गया है। लेकिन गणगौर व्रत की खासियत यह है कि यह व्रत करने वाली स्त्रियां अपने पति से इस व्रत को गुप्त रखकर करती है। इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से जानिए गणगौर व्रत करने का महत्व।

दांपत्य जीवन के लिए है लाभकारी-

गणगौर व्रत स्त्री और पुरुष दोनों के लिए ही समान महत्व रखता है। ऐसी मान्यता है जो नवदंपत्ति इस दिन व्रत रखता है। उसके आगे का वैवाहिक जीवन खुशहाली में बितता है। उस दंपति के जीवन में कभी कोई कलह या झगड़ा नहीं होता।

कुंवारी कन्याओं के लिए भी है बहुत लाभकारी-

कुंवारी कन्याओं के लिए भी इस व्रत का महत्व उतना ही है जितना सुहागन स्त्रियों के लिए है। 16 सोमवार के व्रत की तरह ही अच्छे जीवनसाथी की तलाश में कुंवारी कन्याएं गणगौर का उपवास करती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में भी ऐसा बताया गया है कि जो कन्याएं इस दिन व्रत रखती है। उनका जीवनसाथी भी भगवान शिव की तरह पराक्रमी होता है।

सुहागन स्त्रियों के लिए है सौभाग्य का प्रतीक-

गणगौर का व्रत करना सुहागिन स्त्रियों के लिए अद्भुत लाभ के योग लेकर आता है। जैसे सुहागन स्त्रियों के पति की आयु में वृद्धि होती है। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। गणगौर का व्रत करने वाली स्त्रियों पर माता पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

Married Woman

देता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो महिलाएं इस व्रत का पालन पूरे विधि विधान के साथ करती है। उनको भविष्य में न केवल अच्छा जीवनसाथी मिलता है। बल्कि यह व्रत उनके बंद भाग्य के द्वार खोलता है। जिससे उन्हें करियर में सफलता मिलती है और परिवार में शांति का वातावरण बना रहता है।

माता पार्वती और भगवान शिव का मिलता है आशीर्वाद-

कहते है कि एक व्रत सौ तपस्या करने के बराबर होता है। यदि वह पूरी निष्ठा से किया जाए तो। गणगौर व्रत करना जातक को ठीक ऐसा ही लाभ देता है। क्योंकि यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव से जुड़ा है। माता पार्वती और भगवान शिव अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते है। इसलिए यह व्रत व्यक्ति को उसके भाग्य से ज्यादा देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. किसका प्रतीक है गणगौर?

गणगौर को अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। विशेषकर सुहागन स्त्रियों के लिए।

2. गणगौर पर कौन से मिष्ठानों को बनाने की परंपरा है?

इस दिन गुने, घेवर, ढोकले, हलवा और खीर जैसे मिष्ठान विशेष रुप से मनाने की परंपरा है।

3. गणगौर की एक मुख्य उद्यापन विधि के बारे में बताइए?

ज्योतिष के अनुसार गणगौर के दिन 16 महिलाओं को भोजन कराना गणगौर की उद्यापन विधि में से एक प्रमुख विधि है।

4. गणगौर का अर्थ बताइए?

गण का अर्थ होता है शिव और गौर का अर्थ होता है पार्वती। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा होती है।

और पढ़ें: जानिए छींक आना शुभ होता है या अशुभ?

गणगौर व्रत के ऐसे ही और रोचक किस्से और अनसुने पहलुओं को जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.