Get App
AstrologyHindiVastu & Feng Shui

फेंगशुई कछुआ लाएगा आपके जीवन में तरक्की और सौभाग्य

By May 31, 2023December 14th, 2023No Comments
Fengshui Kachua

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार फेंगशुई कछुआ घर में रखने के अत्यधिक फायदे होते हैं। फेंगशुई कछुआ के पीछे भागवत पुराण में एक कथा बताई गयी है, जिसमे बताया गया है की जब समुन्द्र मंथन हुआ तो भगवान विष्णु ने कछुआ का रूप धारण कर लिया और अपने कवच पर मंद्रांचल पर्वत को रोक दिया। ज्योतिष के अनुसार यदि कछुआ घर या व्यापार में स्थित होता है तो इससे अनेक लाभ व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। कछुआ भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए लक्ष्मी माता भी उस घर में वास करती हैं जहाँ फेंगसुई कछुआ होता है। लेकिन फेंगशुई कछुआ, दिशा के अनुसार रखने से ही अधिक लाभ प्राप्त होता है।

न सिर्फ भारत देश में बल्कि चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में भी कछुआ को रखना शुभ बताया गया है। फेंगशुई कछुआ घर में रखने से धन- दौलत की कमी नहीं होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा की उत्पत्ति होती है। परन्तु फेंगशुई कछुआ घर में रखने के कुछ नियम होते हैं। यदि इसे घर में उन नियमों के अनुसार न रखा जाए तो इसका प्रभाव उल्टा पड़ने लगता है। आप इसे कहाँ, कौन से नियमों के साथ रखें और फेंगशुई कछुआ दिशा कौन से होती है। आइए जानते हैं।

Hindi CTR

घर में फेंगशुई कछुआ दिशा 

  • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार घर में फेंगशुई कछुआ दिशा के हिसाब से ही रखना चाहिए, इसे अपने घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। उत्तर दिशा में कछुआ रखने से लक्ष्मी का घर में निवास होता है और घर से आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • यदि आप कछुए को अपने घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाते हैं तो इसका आपको बहुत फायदा होगा क्योंकि कछुए को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाने से घर की सभी बीमारियां दूर होती हैं।
  • आप अपने व्यापार और अपने दफ्तर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में लकड़ी का बना हुआ कछुआ रख सकते हैं इससे आपको अपने काम में सफलता प्राप्त होगी।
  • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यदि लकड़ी से बने कछुए को घर या दफ्तर में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा जाए तो यह सकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है।
  • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यदि आप लोग अपने जीवन में पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़ना चाहते हैं तो काले रंग का कछुआ उत्तर दिशा में अपनी डेस्क पर रख ले।
  • यदि आप अपने घर के अंदर पश्चिम दिशा में कछुआ रखते हैं तो माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु स्वयं आपके घर की सुरक्षा करते हैं।

Fengshui Kachua

घर में कछुआ रखने के लाभ

  • यदि आपके घर में कछुआ रखा है तो यह शुभ माना जाता है। आपके घर में धन की कभी कोई कमी नहीं होगी। माता लक्ष्मी और कुबेर जी का आप पर हमेशा हाथ बना रहेगा।
  • फेंगशुई कछुए को घर में रखने से जातक की उम्र लंबी होती है और वह अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करता है।
  • यदि किसी जातक को संतान प्राप्ति का सुख नहीं मिल रहा है तो वह जातक ऐसा कछुआ लें जिसमें मादा कछुआ की पीठ पर छोटा कछुआ सवार हो तो उसकी मनोकामना पूरी होगी।
  • यदि कछुए को घर में रखा जाएं तो इससे लोगों की नींद न आने वाली समस्या भी दूर होती। वह लोग एक सुकून भरी नींद लेते हैं।
  • कछुए को घर में रखने से घर में कलह नहीं होती है परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ता है और सब एक साथ रहना पसंद करते हैं।

कछुए के प्रकार के फायदे

घर में कछुआ रखने के फायदे अनेक होते है। कछुआ घर में रखने से घर में बीमारी नहीं उत्पन होती है, सुख समृद्धि बढ़ती है और धन की समस्या नहीं होती है। कई प्रकार के कछुए लोग अपने घर में रखते हैं, जिनके सबके अलग- अलग फायदे होते हैं क्या हैं घर में कछुआ रखने के फायदे आइए जानते है।

1. मिट्टी का बना हुआ कछुआ

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मिट्टी का कछुआ घर में रखने से आपको बेहद फायदा होगा। मिट्टी का कछुआ उत्तर पूर्व दिशा में रखें आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा और उदासीनता दूर होती जायेगी।

Mitti Se bana Kachua

2. चांदी का बना हुआ कछुआ

ज्योतिष शास्त्रों और फेंगशुई के अनुसार चांदी का बना हुआ कछुआ आप अपने कार्यस्थल, व्यापार और घर में भी रख सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसे उत्तर दिशा में ही रखें। ऐसा करने से आपके घर कार्य और व्यापार में तेजी के साथ उन्नति होने लगती है। चांदी से बना हुआ कछुआ घर से वास्तु दोष को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करता है।

3. सफेद रत्न से बना हुआ कछुआ

सफेद रत्न से बना हुआ कछुआ बेहद सुंदर होता है और इसे घर में रखने से घर की आर्थिक समस्या दूर होती है। यह कछुआ घर की उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए क्योंकि इससे आपके काम में कोई बाधा नहीं लग सकती है और आप का काम नई ऊंचाई छूता है।

safed ratan se bana kachua

4. मादा कछुए के ऊपर उसके बच्चे वाला कछुआ

जैसा की हम आपको ऊपर लेख में बता चुके हैं कि यदि मादा कछुए की पीठ पर उसके बच्चे वाला कछुआ आप लगाते हैं तो इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस कछुए को उत्तर दिशा में रखने से घर में अच्छा भाग्य आता है।

5. जीवित कछुआ

जीवित कछुआ घर में रखने से घर में धन हानि की समस्या नहीं होती है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है की जीवित कछुआ घर में रखने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता भी घर में निवास करते हैं और प्रसन्न होने पर व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।

फेंगशुई कछुआ रखने का महत्व क्या है

  • फेंगशुई कछुआ आपके जीवन में छाई उदासीनता को दूर करता है।
  • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यह आपके जीवन की सारी चिंताएं दूर करता है और जीवन में सफलता प्राप्त करवाता है।
  • यदि घर में कोई आर्थिक क्लेश होता है तो इसे घर में रखने से वह दूर हो जाता है।
  • फेंगशुई कछुआ आपको अपने घर की दीवारों पर लगाना चाहिए, इससे घर में शांति होती है।
  • यदि कछवा घर में होता हैं तो वहां उस घर के लोगों की हमेशा सुरक्षा होती है।

किस दिन कछुआ लाएं घर

यदि आप कछुआ घर लाने चाहते हैं तो बुधवार, शुक्रवार और गुरुवार को लेकर आएं। इन तीन दिनों में कछुआ घर लाना शुभ माना जाता है।

सौभाग्य के लिए फेंगशुई कछुआ

फेंगशुई कछुआ सौभाग्य का प्रतीक होता है। इसके घर में होने से जातक का सौभाग्य खुल जाता है। उसके बिगड़े काम बनते हैं। लक्ष्मी माता के शुभ कदम घर में पड़ जाते हैं और इंसान सौभाग्यशाली हो जाता है। व्यापार में दिन प्रतिदिन तरक्की होने लगती है और जीवन खुशियों से भर जाता है। इसलिए बहुत से लोग अपने घरों में सौभाग्य के लिए फेंगशुई कछुआ रखते हैं।

घर में कछुआ रखने के प्रभाव

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार घर में कछुआ रखने के प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। घर में कछुआ रखने से जातक के जीवन में उमंग की एक नयी रौशनी आती है। वास्तु के अनुसार कछुआ बहुत शुभ होता है।

  • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कछुआ घर में होने से घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी और आर्थिक तंगी दूर हो जायेगी।
  • कछुआ घर की पारिवारिक कलह को दूर करता है और परिवार के लोगों के एक दूसरे के लिए मिठास घोलता है।
  • वास्तु के अनुसार कछुआ सकारात्मकता का प्रतीक होता है और ये घर की सारी नकारात्मकता को दूर करता है।
  • कछुआ एक लम्बे समय तक जीवित रहता है इसका जीवन अमरता का प्रतीक माना जाता है।
  • कछुए को हमेशा जल के अंदर रखना चाहिए पानी से इसकी सकारात्मक ऊर्जा ज्यादा होती है।
  • कछुआ जीवन में सफलता का प्रतीक होता है यह व्यक्ति को उसके करियर में सफलता दिलाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. फेंगशुई कछुआ घर में किस दिशा में रखना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार फेंगषुई कछुआ घर में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक शांति और सुख समृद्धि बढ़ेगी।

2. फेंगशुई कछुए की ऊर्जा किस स्थान पर रहकर बढ़ती है?

फेंगशुई कछुए को किसी बड़े पानी के टैंक में रखना चाहिए। पानी के टैंक में रखने से फेंगशुई कछुआ की शकारात्मक ऊर्जा दोगुनी हो जाती है।

3. घर में आर्थिक समस्या खत्म होने के लिए कौन सा कछुआ शुभ है?

क्रिस्टल कछुआ घर की आर्थिक समस्याओं को खत्म कर देता है। परिवार में धन की कमी नहीं होती है। क्रिस्टल कछुए को धन संबंधी दिक्कतों के लिए घर में रखना चाहिए।

4. घर में कछुआ रखने के फायदे क्या हैं?

घर में कछुआ रखने से जातक कि धन सम्बन्धी दिक्क़ते, आर्थिक कलह, करियर में सफलता न प्राप्त होना और परिवार में बीमारियों जैसी और भी दिक्क्तों का अंत होता है।

5. जीवित कछुआ को घर में रखने से क्या फायदा होता है?

जीवित कछुए को घर में रखने से मनुष्य को कभी दुःख प्राप्त नहीं होता और उसे जीवन में कभी आर्थिक शंकट का सामना नहीं करना पड़ता। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद जातक पर बना रहता है।

और पढ़ें- कुंडली में लगा है प्रेत दोष तो हो जाएँ सावधान, करें ये उपाय

फेंगशुई कछुआ किस प्रकार से लाभदायक है जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi