Get App
CalendarFestivalsPuja Vidhi

धनतेरस 2023: इस दिन करें ये विशेष उपाय जिससे घर में आएगी सुख समृद्धि।

By October 30, 2023No Comments
Dhanteras

दीपावली का पर्व पांच दिवसीय पर्व माना जाता है। दीपावली का प्रारंभ धनतेरस से होता है। माना जाता है इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। हिन्दू धर्म में धनतेरस पर्व का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन नए चीज़ों को खरीदा जाता है। कहा जाता है इस दिन जो चीज़े खरीदी जाती हैं उनमे वृद्धि होती है। आइये जानते हैं धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए? धनतेरस के दिन नए वाहन, सोने और चांदी से बनी वस्तुएं या बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन क्या ना करें और क्या करें? हमें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

धनतेरस 2023 कब है?

वर्ष 2023 में धनतेरस 10 नवंबर दिन शुक्रवार को है। यह पांच दिवसीय पर्व का प्रथम त्यौहार होता है। भैया दूज के साथ पांच दिवसीय पर्व की समाप्ति होती है।

2023 में धनतेरस पूजा मुहूर्त-

धनतेरस में पूजा, मुहूर्त के हिसाब से करना अत्यधिक आवश्यक होता है। धनतेरस का पूजा मुहूर्त 10 नवंबर को 5 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 42 मिनट तक है। 

धनतेरस 2023 में खरीदारी का शुभ मुहूर्त-

वर्ष 2023 में धनतेरस का मुहूर्त 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35  मिनट से लेकर 11 नवंबर शाम 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस क्यों मनाया जाता है?

हिन्दू धर्म में धनतेरस का पर्व अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। धनतेरस को धनवंतरी जयंती और धन त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। धनतेरस का पर्व भगवान धनवंतरी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन अधिकांश लोग व्रत रखते हैं। इस व्रत को गोत्रिरात व्रत के रूप में भी जाना जाता है।

Dhanteras prashad

धनतेरस पूजा विधि-

  • धनतेरस की पूजा की लिए एक चौकी लेकर उसपर लाल कपड़ा बिछाना चाहिए।
  • इसके पश्चात चौकी पर गंगा जल छिड़क कर माँ लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की मूर्ति स्थापित करें।
  • अब लाल फूल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।
  • धनतेरस के दिन जो नयी वस्तुएं लाएं हैं उन्हें भगवान के सामने रख दें।
  • इसके बाद लक्ष्मी चालीसा या लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
  • अंत में भगवान को भोग लगाकर धनतेरस की पूजा समाप्त करनी चाहिए।

धनतेरस पूजा विधि

धनतेरस के दिन करें ये विशेष उपाय-

इस दिन इन उपायों को करने में घर में धन- धान्य की कमी नहीं होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

भगवान धनवंतरी का पूजन –

  • धनवंतरी भगवान को विष्णु जी का स्वरूप माना जाता है।
  • इनके हाथ में एक कलश पाया जाता है, इस कलश में संजीवनी होती है।
  • संजीवनी को आयुर्वेद में महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी माना गया है।
  • इसलिए धनतेरस के दिन धनवंतरी भगवान की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
  • धनवंतरी भगवान की धनतेरस के दिन पूजा करने से रोग समाप्त होते हैं।

भगवान धनवंतरी

चौमुखी दीपक-

  • धनतेरस के दिन मृत्यु लोक के देवता यम के लिए घर में दीप जलाना चाहिए।
  • इससे यम प्रसन्न होते हैं और इससे अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है।
  • दीपक में चारों दिशा की और चार बत्ती रखनी चाहिए।
  • इस दिन विष्णु जी का सहस्त्रनाम पाठ अवशय पढ़ना चाहिए।

चौमुखी दीपक

खरीददारी का मुहूर्त-

  • धनतेरस के दिन खरीददारी का अबूझ मुहूर्त होता है।
  • इस दिन लोग कई तरह की वस्तुएं अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदते हैं।
  • धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन खरीदना अत्यधिक शुभ माना जाता है।
  • इस दिन खीर बनाकर नए चांदी के बर्तन में रखकर विष्णु जी को भोग लगाना चाहिए।

kangann

वाहन की पूजा-

  • धनतेरस के दिन वाहन खरीदना अधिक लाभ प्रदान करता है।
  • इस दिन शुभ मुहूर्त में वाहन लेना शुभ होता है।
  • नए वाहन को खरीदने के पश्चात पूजा अवश्य करनी चाहिए।
  • धनतेरस के दिन घर में जो पुराने वाहन हैं उनकी पूजा करनी चाहिए।

वाहन की पूजा

यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2023: जानिये इस दिन बन रहे शुभ योग और पूजा मुहूर्त।

धनतेरस के दिन वाहन खरीदने का मुहूर्त या अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.