Get App
AstrologyBusinessHindiRemedies & Healing

व्यापार में तरक्की के लिए आसान ज्योतिष उपाय

By November 5, 2022March 27th, 2026No Comments
perfect way to get success in business

व्यापार में सफलता केवल मेहनत का परिणाम नहीं होती, कई बार परिस्थितियाँ और भाग्य भी उसकी दिशा तय करते हैं। जब लगातार प्रयास के बावजूद प्रगति नहीं होती, तब लोग व्यापार के लिए ज्योतिष उपाय अपनाते हैं, ताकि रुके हुए काम में संतुलन और गति आ सके।

जब मेहनत के बाद भी व्यापार साथ नहीं दे रहा हो

कई बार ऐसा होता है कि लगातार प्रयास करने के बावजूद व्यापार में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते। ऐसे समय में व्यापार के लिए ज्योतिष उपाय अपनाना उपयोगी माना जाता है। अपने व्यापारिक स्थल के मुख्य दरवाज़े के बाहर दोनों ओर एक-एक मुट्ठी गेहूं का आटा डालना शुभ माना जाता है। इस उपाय को शुक्ल पक्ष से शुरू कर नियमित रूप से कुछ समय तक करने से लाभ के संकेत बनने लगते हैं।

Donate Wheat

बार-बार आने वाली रुकावटों को कैसे संभालें

यदि व्यापार में लगातार बाधाएँ आ रही हों, तो इसे केवल परिस्थितियों का परिणाम मानकर छोड़ना सही नहीं होता। ऐसे में कुछ पारंपरिक व्यापार के लिए ज्योतिष उपाय अपनाए जाते हैं। शनिवार के दिन किसी सफल व्यापारी से लोहे की कोई वस्तु लाकर अपने कार्यस्थल पर स्थापित करना एक प्रचलित उपाय माना जाता है।

Om

लगातार नुकसान से बाहर निकलने के रास्ते

व्यवसाय में लगातार हानि होना केवल आर्थिक नहीं, मानसिक दबाव भी पैदा करता है। ऐसी स्थिति में व्यापार के लिए ज्योतिष उपाय नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए अपनाए जाते हैं। शनिवार के दिन अपने वजन के बराबर कच्चा कोयला बहते पानी में प्रवाहित करना एक पारंपरिक उपाय माना जाता है।

Coal

बिक्री को धीरे-धीरे बढ़ाने के सरल उपाय

यदि बिक्री में ठहराव आ गया हो, तो वातावरण में सकारात्मकता लाना आवश्यक माना जाता है। इस प्रकार के व्यापार के लिए ज्योतिष उपाय ग्राहकों को आकर्षित करने में सहायक माने जाते हैं। शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार को पाँच गोमती चक्र लाल कपड़े में बांधकर दुकान के मुख्य द्वार पर लगाने की मान्यता है।

Five Gomti Chakra

कर्मचारियों को स्थिर और जिम्मेदार कैसे बनाएं

किसी भी व्यवसाय की स्थिरता उसके कर्मचारियों पर भी निर्भर करती है। यदि कर्मचारी बार-बार काम छोड़ रहे हों, तो ऐसे में व्यापार के लिए ज्योतिष उपाय कार्यस्थल की ऊर्जा संतुलित करने के लिए अपनाए जाते हैं। शनिवार के दिन मिली हुई कील को शुद्ध करके कार्यस्थल में स्थापित करने का उपाय किया जाता है।

Nail

चाणक्य नीति व्यापार के लिए

आचार्य चाणक्य एक कुशल अर्थशाष्त्री, राजनीतिज्ञ व कूटनीतिज्ञ थे। इसके साथ ही उन्होंने एक सफल जीवन जीने के लिए कई नीतियाँ भी बताई हैं। चाणक्य नीति में मनुष्य जीवन से जुड़ी छोटी छोटी समस्याओं का समाधान है। चाणक्य ने व्यापर सम्बन्धी भी कई ऐसी बातें बताई हैं जिनका पालन करने से व्यवसाय में तरक्की मिलती है। आइये पढ़ते हैं चाणक्य नीति बिज़नेस के लिए –

  • फायदे और नुकसान का आकलन करें: व्यवसाय करने से पहले अपने बाज़ार और प्रतिद्वंदी की अच्छी जानकारी ले लेनी चाहिए। इसके साथ ही व्यापार के होने वाले फायदे व नुकसान पर विस्तार से विचार विमर्श कर लेना चाहिए। यदि किसी कारण वश व्यापार में वृद्धि ना हो रही हो तो ऐसे समय के लिए एक विकल्प पहले से तैयार रखना चाहिए।
  • नकारात्मक लोगों से दूरी बनाये रखें: जो लोग आपका मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं, उनसे दूर ही रहना चाहिए। लोगों के व्यर्थ के ज्ञान को नजरअंदाज करते हुए हमें केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
  • सब्र रखें: कोई भी व्यवसाय शुरू होते ही सरपट दौड़ने नहीं लगता है। आपको अपना समय निवेश करना पड़ेगा तब ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए व्यापार शुरू करते से ही फ़ायदे की ना सोचें। कुछ दिन सब्र रखें और शांति से इंतजार करें।
  • असफलता से बचें: व्यापार में असफलता से बचना चाहते हैं तो कभी भी व्यवसाय और संबंध को आपस में ना जोड़े। चाणक्य कहते हैं कि हर संबंध के पीछे कोई ना कोई स्वार्थ छुपा रहता है। इसलिए दोस्ती, रिश्तेदारी या किसी भी निजी संबंध के कारण लोगों को उधार ना दें। अपने व्यावसायिक कार्यस्थल को अपने निजी जीवन से हमेशा अलग रखें।
  • जोखिम से घबराएं नहीं: व्यापार में कभी भी जोखिम लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए। यदि आपको अपने ऊपर विश्वास है तो आप बड़ी से बड़ी मुसीबत को भी मिनटों में हल कर सकते हैं। कभी अपनी काबिलियत पर शक ना करें।

Chankarya Niti

निष्कर्ष

व्यापार के लिए ज्योतिष उपाय तभी प्रभावी माने जाते हैं जब उन्हें सही सोच और व्यवहारिक निर्णयों के साथ अपनाया जाए। मेहनत, धैर्य और समझदारी के साथ किए गए प्रयास ही वास्तविक सफलता की ओर ले जाते हैं। संतुलन बनाकर चलने से व्यापार में स्थिरता और प्रगति संभव होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. चाणक्य नीति क्या है ?

चाणक्य नीतिशास्त्र चाणक्य द्वारा रचित एक नीति ग्रन्थ है। संस्कृत-साहित्य में नीतिपरक ग्रन्थों में चाणक्य नीति का सर्वोत्तम स्थान है। इसमें जीवन को सुखमय एवं सफल बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिये गये हैं।

2. व्यापार में सफलता का अचूक उपाय क्या है ?

व्यापार में तरक़्क़ी के लिए शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार को पांच गोमती चक्र लें। उसे एक लाल वस्त्र में बांधकर अपनी दुकान के मुख्य द्वार की चौखट पर बांध दें। यह उपाय करने से व्यापर में वृद्धि होगी और बिक्री बढ़ने लगेगी।

3. व्यापार शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

व्यवसाय करने से पहले अपने बाज़ार और प्रतिद्वंदी की अच्छी जानकारी ले लेनी चाहिए। इसके साथ ही व्यापार के होने वाले फायदे व नुकसान पर विस्तार से विचार विमर्श कर लेना चाहिए। यदि किसी कारण वश व्यापार में वृद्धि ना हो रही हो तो ऐसे समय के लिए एक विकल्प पहले से तैयार रखना चाहिए।

और पढ़ें: बुरी नजर को समाप्त करने के लिए करें नमक के विशेष उपाय।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta