Get App
HindiZodiacs & Planets

बुध गोचर 25 अप्रैल 2022- जाने किस राशि में होगी धन की वर्षा और किस राशि में होगा बुध गोचर का बुरा प्रभाव।

By April 16, 2022November 20th, 2023No Comments
Budh Gochar 2022

आइये जानते है की 25 अप्रैल 2022 को होने वाले बुध गोचर के प्रभाव के बारे में।

बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। ये ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है। बुध ग्रह को संचार ग्रह भी कहा जाता है।
ज्योतिष विद्या में ग्रह का महत्व बहुत अधिक होता है।ग्रह ही हमें बताते हैं कि किसी व्यक्ति की कुंडली में क्या घटित होने वाला है। जब ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाते हैं तो बुरा और अच्छा दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। बुध ग्रह बुद्धि,वाणी और लेखन का कारक है। बुध ग्रह कुंडली के छठे,आठवें और बारहवें स्थान पर स्थित है। आपके जीवन की सफलता में बुध ग्रह का बहुत बड़ा हाथ होता है। जब बुध ग्रह आपकी कुंडली में मजबूत होगा तो आपको सफलता ही सफलता मिलेगी यदि बुध ग्रह कमजोर है तो आपको भारी नुकसान होता है।बुध ग्रह सभी राशियों में 14 दिन तक डेरा डाले रहता है।

बुध गोचर किस राशि में प्रवेश करेगा-

बुध गोचर का प्रभाव सभी राशियों में अलग-अलग पड़ेगा।बुध ग्रह 25 अप्रैल 2022 को वृषभ राशि में गोचर करेगा।बुध गोचर की अवधि सबसे कम दिन की होती है। बुध ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेगा।इसकी गति बहुत ज्यादा तेज होती यही कारण है कि बुध ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में बहुत तेजी से प्रवेश करता है।

यह भी पढ़े: युग कितने प्रकार के होते हैं,मनुष्य एक युग में कितनी बार जन्म लेता है?

Budh gochar 2022

बुध ग्रह का गोचर करने का समय –

बुध ग्रह 25 अप्रैल दिन सोमवार को 12 बजकर 24 मिनट में गोचर करेगा। यह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेगा।ये 22 जुलाई तक स्थित रहेगा।

बुध गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव –

मेष राशि-

  • बुध मेष राशि के व्यक्ति के छठे भाव मे होता है तो उन पर धन की वर्षा होती है
  • चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर आपको थोड़ा बहुत अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है।
  • बुध ग्रह के कारण इस राशि के लोगों का स्वभाव सरल हो जाएगा।

वृषभ राशि-

  • बुध ग्रह प्रथम भाव में आएगा जिसके कारण इस राशि के लोगों पर विशेषकर प्रभाव पड़ेगा।
    इस समय का आनंद लें।
  • परिवार के साथ अपने समय का भरपूर फायदा उठाये।
  • आर्थिक रूप से लाभ होगा।

मिथुन राशि-

  • मिथुन राशि में बुध ग्रह दसवें स्थान पर होगा जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • आपको निवेश करने से बचना चाहिए।
  • खर्च भी सावधानी से करना चाहिए।
  • आपको पारिवारिक तौर पर अत्यधिक परेशानी हो सकती हैं।

कर्क राशि-

  • बुध ग्रह एकादश स्थान पर होगा जिससे आपकी आय में परिवर्तन हो सकता है।
  • मित्रों और परिवार के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।
  • स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।
  • कर्क राशि पर बुध गोचर खुशियां लेकर आएगा।

Budh Greh Karne Ja Rhe h Gochar

सिंह राशि-

  • सिंह राशि में गोचर दशम भाव में रहेगा।
  • आपका मन शांत रहेगा जिससे आपके सभी कार्य अच्छे से होंगे।
  • अच्छे कार्य के कारण आपका सम्मान भी बढ़ेगा।
  • अंत में आपको यह गोचर समय के साथ अच्छे फल देगा।

कन्या राशि-

  • इस राशि में नवम स्थान पर होगा।
  • जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई या काम करना चाहते हैं उनके लिए विशेष रूप से सोने पर सुहागा का काम करेगा।
    कर्रिएर की शुरुआत होगी।

तुला राशि-

  • तुला राशि में आठवें भाव में होगा।
  • आपको अपने कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
  • पारिवारिक मतभेद बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि-

  • इस राशि में बुध गोचर सातवें भाव में होगा जिससे आपके प्रेम संबंधों में प्रभाव पड़ेगा।
  • इस समय वृश्चिक राशि वाले लोगों को धन का लाभ होगा।
  • वैवाहिक जीवन में उथल पुथल रहेगी जिससे आपके साथी के साथ लड़ाई झगडे की संभावना बन सकती है।
  • सरकारी चीज़ो में आप लाभ उठा पाएंगे।

Solar System

धनु राशि-

  • धनु राशि में तीसरे भाव में होगा जिससे आपको इस समय के दौरान सफलता प्राप्त होगी।
    इस शत्रु भाव कहते हैं, इसमें आपको लाभ होगा।
  • कर्रिएर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि-

  • पंचम भाव में गोचर होगा, इस भाव को संतान भाव कहते हैं।
  • पढ़ने वाले लोगों और व्यपारियो के लिए ये गोचर अधिक लाभदायक है।
  • मकर राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • प्रेम संबंधों में खटास पड़ने की पूरी की पूरी आंशका है।

कुंभ राशि-

  • बुध ग्रह चौथे भाव में गोचर करेगा, इस भाव को सुख भाव कहते हैं।
  • कुंभ राशि वालों को अपने कार्य पर अधिक ध्यान देना होगा।
  • स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ख़राब हो सकता है।

मीन राशि-

  • मीन राशि में बुध ग्रह तीसरे भाव में गोचर करेगा।
  • इसे सहज भाव कहा जाता है।
  • आपके अंदर तनाव अपने चरम पर रहेगा।

यह भी पढ़े: देवी- देवताओं के सपने आपको क्या संकेत देते हैं?

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.