
बुध को तर्क और बुद्धि का ग्रह कहा जाता है। बुध ग्रह का गोचर इस समय अस्त होने की स्थिति में होगा। बुध के अस्त होने की वजह से कई कार्यों में विलंब हो सकता है। ज्योतिषों के अनुसार मीडिया और संचार के क्षेत्र में ये समय उतार-चढ़ाव वाला बना रह सकता है।
बुध अस्त 2022 –
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इस राशि परिवर्तन से सभी बारह राशियों पर असर पड़ेगा।
बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। बुध जब अन्य राशियों में प्रवेश करता है तब उसका प्रभाव सभी बारह राशियों पर पड़ता है। 2022 में बुध ग्रह कन्या राशि में गोचर करेगा।
बुध ग्रह को धन, वैभव और ऐश्वर्य का स्वामी भी कहा जाता है। बुध का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर सुखद और दुखद दोनों तरह का होता है। कभी अनुकूल तो कभी प्रतिकूल। मानव जीवन पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है।
अक्टूबर में बुध ग्रह कन्या राशि में गोचर करता है और इसी समय पर बुध अस्त होगा। बुध के अस्त होने का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। मानव जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
बुध के अस्त होने से कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिससे उन राशि वालों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह होता है। इसलिए इन राशि वालों पर बुध अस्त का अधिक असर होगा।
आइये इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषों से जानते हैं कि बुध अस्त होने से किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
बुध के अस्त होने से किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव ?
मिथुन राशि
जिन लोगों की राशि मिथुन होती है उनके लिए बुध मिथुन राशि का स्वामी होता है। अतः मिथुन राशि वालों को बुध के अस्त होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक खर्च अधिक मात्रा में होंगे।
बुध अस्त से बचने का उपाय – इस समय वाद-विवाद और तर्क वितर्क की स्थिति से बचना चाहिए। मिथुन राशि के लोगों को बुध अस्त के समय अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को भी बुध अस्त होने से हानि है। बुध के अस्त होने पर यात्राओं का अधिक लाभ नहीं मिल पाएगा। इस दौरान कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी और व्यापार में सह कर्मचारियों के साथ संयम से पेश आने की जरूरत होगी।
कन्या राशि
मिथुन राशि की तरह कन्या राशि का भी स्वामी बुध है। बुध अस्त हो रहा है तो इन लोगों में आलस्य कुछ अधिक बढ़ सकता है।
बुध अस्त से बचने का उपाय – इस समय इन लोगों को लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए। उधार लेने और देने से बचें। भाषा पर नियंत्रण आवश्यक है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग भी बुध अस्त होने से प्रभावित होंगे। इनके आर्थिक मामलों में बदलाव आएगा। इन लोगों को इस समय अपना पैसा सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। किसी नए कारोबार में पैसा ना लगाएं। इस समय धन हानि होने की संभावना है इसलिए सोच-समझकर निवेश करें।
मकर राशि
मकर राशि के लिए भी बुध का अस्त होना अनेक परिवर्तन लाएगा। इन लोगों को इस समय घरेलू खर्चों की अधिकता दिखाई देगी। व्यापार में इस समय लाभ हो सकता है परन्तु लेन देन से जुड़े मामलों में सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता होगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सावधानी से काम करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को बुध अस्त होने से स्वभाव में अस्थिरता दिखाई देगी। इस समय इन लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। मीन राशि वालों को बुध अस्त के दौरान किसी भी तरह की अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए।
धनु राशि
बुध के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में वे लोग जिस भी कार्य को करेंगे उसमें सफलता ही हासिल होगी। आकस्मिक धन लाभ होने की भी संभावना है। आय में वृद्धि के शुभ आसार हैं। कई दिनों से रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखी रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए भी बुध अस्त लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। नौकरी के नए विकल्प भी मिल सकते हैं। धन लाभ होने की विशेष संभावना है। निवेश के लिए यह समय एकदम उपयुक्त है। यदि वाहन या घर खरीदने के इच्छुक हैं तो बुध अस्त के दौरान शुभ मुहूर्त है।
तुला, सिंह, मेष तथा वृषभ राशि के जातकों को बुध अस्त से कोई विशेष हानि या लाभ नहीं होगा। परन्तु फिर भी वे मामूली सतर्कता बरतें।
अक्सर पूछे जाने प्रश्न –
1. बुध अस्त क्या होता है ?
2. वर्ष 2022 में बुध अस्त कब होगा ?
3. बुध किन राशियों का स्वामी ग्रह है ?
4. बुध को ग्रहों का राजकुमार क्यों कहा गया है ?
5. बुध अस्त से बचने के उपाय क्या हैं ?
और पढ़ें – बुध गोचर 2022: दिवाली के बाद इन राशि पर माँ लक्ष्मी की कृपा से होगी धन की वर्षा।