Get App
HindiHindu CulturePuja Vidhi

भगवान की पूजा करने के विशेष नियम: इन नियमों से मिलेगा लाभ।

By May 13, 2022November 21st, 2023No Comments
Bhagwan Ki Aarti

भगवान की पूजा का महत्व-

हिन्दू धर्म भगवान की पूजा का बहुत अधिक महत्व है। कहते हैं कि सच्चे मन से की गयी पूजा से भगवान प्रसन्न होते हैं। आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान की पूजा के लिए विशेष प्रकार के नियम होते हैं। अगर आप इस नियम से भगवान की पूजा करेंगे तो आपको विशेष लाभ मिलेगा।आज इंस्टाएस्ट्रो आपको बताएगा कि भगवान की पूजा करने के विशेष नियम।

Puja Items

भगवान की पूजा करने के विशेष नियम-

भगवान की पूजा के समय कपूर जलाना –

हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान की पूजा के बाद कपूर की आरती जरूर करनी चाहिए। प्रतिदिन सुबह शाम पूजा कपूर से जरूर पूजा करनी चाहिए और उसकी आरती जरूर लेनी चाहिए। ऐसा करने पर घर की शांति के साथ ही साथ भगवान भी प्रसन्न होते हैं। रात को सोने से पहले अगर आप कपूर जलाकर सोयेंगे तो आपको विशेष लाभ होगा।
वास्तु शास्त्र में कपूर का बहुत अधिक महत्व है। अगर आपके घर पर वास्तु दोष है तो कपूर आपके लिए बहुत लाभकारी होगा। कपूर जलाने से घर का वास्तु दोष मिट जाएगा। आपके घर के दरवाजे,सीढ़िया, और खिड़की आदि गलत दिशा में बने हैं। आप इन जगहों पर कपूर की बट्टी रख दें। इससे आपके घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा।

और पढ़ें: संकष्टी चतुर्थी को एकदंत संकष्टी चतुर्थी के नाम से क्यों जाना जाता है ?

Puja Items

भगवान को धूप देने के नियम-

  • हिन्दू धर्म के अनुसार , सुबह जब हम भगवान के समक्ष धूप देते हैं।
  • तो ये धूप देवगणों के लिए होती है।
  • रात में जब हम धूप जलाते हैं तो पितरों के लिए होती है।
  • धूप देने से पहले घर की साफ़ सफाई अवश्य कर लेनी चाहिए।
  • ईशान कोण से ही हमेशा धूप देना चाहिए।
  • धूप की सुगंध पूरे घर पर फ़ैल जाए तो इससे लाभ होता है।
  • धूप देते समय बात नहीं करनी चाहिए।

Puja Ki Thali

भगवान को नारियल चढ़ाना-

आपके परिवार के किसी सदस्य पर संकट या कोई परेशानी है। तो आपको पानीदार नारियल लेकर उस सदस्य के ऊपर से 21 बार उतार कर ले। उस नारियल को भगवान के चरणों से छुआ कर अग्नि में प्रज्वलित कर देना चाहिए। नारियल का यह उपाय मंगलवार और शनिवार को करें इससे आपको लाभ होगा। इस उपाय को 5 शनिवार या मंगलवार लगातार करें। इससे आपके परिवार के ऊपर आये हुए संकट समाप्त हो जाएंगे।

और पढ़ें: वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा क्यों कहते हैं और इस पूर्णिमा का क्या महत्व है?

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.