Get App
AstrologyHindiTransits & RetrogradeZodiacs & Planets

वर्ष 2023 में बन रहा है अति भाग्यशाली गजलक्ष्मी राजयोग

By January 27, 2023December 5th, 2023No Comments
Gajlaxmi Rajyog 2023

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नव वर्ष 2023 में शनि, राहु-केतु, बृहस्पति समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन परिवर्तनों से जातकों पर गहरा असर पड़ेगा।

बृहस्पति ग्रह का गोचर

ज्योतिष शास्त्र में देव ग्रह बृहस्पति अथवा गुरु ग्रह का विशेष स्थान होता है। इसे सुख, वैभव, धन, वैवाहिक जीवन, संतान आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वर्ष 2023 में बृहस्पति 22 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।

Transit of Jupiter

बनेगा अति भाग्यशाली गजलक्ष्मी राजयोग

बृहस्पति ग्रह जब राशि परिवर्तन करते हैं, तब सभी राशि के जातकों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। 22 अप्रैल 2023 को जब गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे तब गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के प्रभाव से कुछ भाग्यशाली राशियाँ अनेक लाभ पायेंगी। आइये जानते हैं इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से गजलक्ष्मी योग का लाभ और कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियाँ।

जानें गजलक्ष्मी राजयोग के बारे में

ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ साथ गजलक्ष्मी योग का संबंध हस्तरेखा शास्त्र से भी होता है। आइये जानते हैं की कैसे होता है गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जब किसी जातक के दोनों हाथों की भाग्य रेखा शनि पर्वत की ओर जाती है। तब उनकी कुंडली में गजलक्ष्मी योग बनता है। इसके साथ ही आयु रेखा और मस्तिष्क रेखा लम्बी होने से भी गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है।

Shani Parvat

जानें गजलक्ष्मी योग का लाभ

  • मां लक्ष्‍मी के गजलक्ष्‍मी रूप की पूजा करने से व्‍यापार और कारोबार में तरक्‍की मिलती है।
  • समाज के मान-सम्मान, धन-दौलत और यश-ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होती है।
  • जिस जातक की कुंडली में यह राजयोग होता है उसे व्‍यापार में दिनदूनी, रातचौगुनी तरक्‍की मिलती है।
  • कारोबार में बढ़ोतरी के साथ साथ, इस राजयोग के प्रभाव से संतान सुख भी मिलता है। माता लक्ष्मी से संतान प्राप्ति का वरदान प्राप्त होता है।

जानें गजलक्ष्मी योग से प्रभावित होने वाली भाग्यशाली राशियाँ

मेष राशि

वर्ष 2023 में गुरु ग्रह के मेष राशि में गोचर होने से मेष राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव होगा। इन्हें आर्थिक रूप से लाभ होगा। करियर में सफलता के नए आयाम मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। कारोबारियों को भी इस योग से आर्थिक फ़ायदा होगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी और अपार सफलता होगी। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

Aries Zodiac Sign

मिथुन राशि

गुरु ग्रह के मेष राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि के जातकों को भी अत्यंत लाभ मिलेगा। इनका भाग्य हर क्षेत्र में इनका सहयोग करेगा। गजलक्ष्मी राजयोग से इन्हें धन-दौलत तथा सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश से मुनाफा मिलने की संभावना है। इस साल इनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी।

धनु राशि

नए वर्ष में गजलक्ष्मी राजयोग से धनु राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। इन्हें कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी में भी पदोन्नति मिलने के आसार है। यह साल प्रेम संबंधों के लिए भी बेहतर होगा। पति-पत्नी के रिश्ते में भी सुधार होगा। कोई नया कारोबार शुरू करने के किए यह समय अनुकूल है।

Sagittarius Zodiac Sign

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. गजलक्ष्मी राजयोग क्या होता है ?

गजलक्ष्मी राजयोग कुंडली में बनने वाला आरसी शुभ और लाभदायी धन योग है। यह अत्यंत ही भाग्यशाली होता है। इसके प्रभाव से जातकों को अनेक प्रकार ले फ़ायदे होते हैं।

2. वर्ष 2022 में बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन कब होगा ?

2023 में बृहस्पति अथवा गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन 22 अप्रैल को होगा। इस दिन बृहस्पति मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा।

3. सभी राशियों पर गजलक्ष्मी योग का लाभ क्या होगा ?

जिस भी राशि के जातक की कुंडली में यह राजयोग होता है उसे व्‍यापार में अपार तरक्की और सफलता मिलती है। कारोबार में बढ़ोतरी के साथ साथ, इस राजयोग के प्रभाव माता लक्ष्मी से संतान प्राप्ति का वरदान भी मिलता है।

4. गजलक्ष्मी राजयोग से प्रभावित होने वाली भाग्यशाली राशियाँ कौन सी हैं ?

वर्ष 2023 में गजलक्ष्मी राजयोग से प्रभावित होने वाली राशियाँ इस प्रकार हैं – मेष राशि, मिथुन राशि और धनु राशि।

5. गजलक्ष्मी राजयोग कैसे बनता है ?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार दोनों हाथों की भाग्य रेखा शनि पर्वत की ओर जाने से जातक की कुंडली में गजलक्ष्मी योग बनता है। यह एक दुर्लभ और अत्यंत ही शुभ फलदायी योग होता है।

और पढ़ें – परिवर्तन राजयोग: जानें आपकी कुंडली में इसका महत्व

इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए डाउनलोड करें इंस्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta