![Ashwin Amavasya](https://d2al04l58v9bun.cloudfront.net/blog/wp-content/uploads/2022/09/02170534/ashwin-amawasya-feature-image.png)
आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को अश्विन अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इसे महालय अमावस्या और पितृ विसर्जन अमावस्या भी कहते हैं। अश्विन अमावस्या के दिन से श्राद्ध पक्ष समाप्त होते हैं। कहा जाता है कि पितृ लोक से आए हुए पितृ जन अपने लोक चले जाते हैं। इस दिन को पितृपक्ष का अत्यधिक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
आश्विन अमावस्या 2022 की तिथि-
वर्ष 2022 में अश्विन अमावस्या की तिथि 25 सितंबर दिन रविवार को है। यह दिन पूर्वजों और पितरों को समर्पित होता है।
आश्विन अमावस्या 2022 मुहूर्त-
हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन अमावस्या का प्रारंभ 25 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगा।
आश्विन अमावस्या की समाप्ति 26 सितंबर को 3 बजकर 26 मिनट पर होगी।
आश्विन अमावस्या पर क्या करें?
- इस दिन प्रातः काल उठकर नदी या जलाशय में स्नान करना चाहिए।
- इसके पश्चात सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।
- पितरों के लिए पूड़ी और मीठे व्यंजन बनाना चाहिए।
- संध्याकाळ के समय दीपक जलाकर और भोजन को दरवाजे पर रख देना चाहिए।
- ताकि पितृगण भूखे घर से वापस न जाए।
- आश्विन अमावस्या पितरों के श्राद्ध के लिए अच्छा दिन होता है।
- इस दिन गरीबों और जरूरतमंद इंसान को दान और भोजन कराना चाहिए।
- आश्विन अमावस्या के दिन आप पितरों का तर्पण भी किया जाता है।
आश्विन अमावस्या का महत्व-
इस अमावस्या का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन पितरों का विशेषकर पूजन किया जाता है। इसलिये आश्विन अमावस्या को पितृजनी और महालय अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किये जाते हैं। जो अपने पितरों का श्राद्ध इस दिन करता है। उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए हिन्दू धर्म में आश्विन अमावस्या का विशेष महत्व होता है।
आश्विन अमावस्या के लाभ-
- इस दिन किये गए कार्य से भगवान यम का आशीर्वाद मिलता है।
- आश्विन अमावस्या को जीवन के कष्ट और पाप दूर हो जाते हैं।
- इस दिन पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है।
- जिससे पूर्वज अपने बच्चों को आशीर्वाद देते हैं।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्वजों द्वारा किये गए पाप बच्चों की कुंडली में जुड़ जाते हैं।
- जिसे पितृ दोष कहते हैं।
- इसके लिए ज्योतिष की सलाह से इस दिन विशेष कार्य किये जाते हैं। जिससे दोष समाप्त होता है।
- आप सलाह लेने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।
- यह आपको बेहतरीन सलाह देंगे। जिससे आप पितृ दोष खत्म कर सकते हैं।
इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़ें: जानें कब है भाद्रपद अमावस्या 2022 और शुभ मुहूर्त?