Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

अपनी राशि के अनुसार जानें अपनी कमियां, जिनसे आती हैं जीवन में बाधाएं

By July 1, 2023December 14th, 2023No Comments
Rashi Ke anusar Jane Kamiya

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति के जीवन में उसकी राशि विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती है। राशि के द्वारा एक व्यक्ति अपना आने वाला दिन, हफ्ता, और साल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। वह जान सकता है कि उसका स्वभाव कैसा है और वह अपने जीवन में किस हद तक सफलता प्राप्त करेगा। इसके साथ ही वह यह भी जान सकता है कि उसकी राशि के अनुसार स्वभाव की कमियां क्या हैं? राशि के द्वारा व्यक्ति को उसके सकारात्मक और नकारात्मक आचार- विचार का ज्ञात होता है। और उसे पता चलता है की उसके स्वभाव की कमियां क्या हैं?

यदि आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है, आप बार बार किसी काम को पूरा करने के लिए प्रयास करते हैं परन्तु वह फिर भी सम्पूर्ण नहीं होता है। और आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं पर अथक प्रयासों के बावजूद भी आप सफलता को नहीं छू पा रहे हैं तो इसका कारण आपका व्यक्तित्व और आपका स्वभाव हो सकता है। कई बार जब हम कुछ अच्छा करने का प्रयास करते हैं तो वह हमारे किसी स्वभाव के कारण खराब हो जाता है। क्योंकि आपके स्वभाव में जो कमियां होती हैं कई बार वही कमियां आपको आगे बढ़ने से रोकती हैं। आप अपनी राशि अनुसार स्वभाव की वह कमियां जान सकते हैं और उन्हें खुद से दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। आइए जानते हैं राशि के अनुसार स्वभाव की कमियां।

Hindi CTR

राशि अनुसार स्वभाव

यदि आपके काम के लगातार रुकावट आ रही है और आप अपने राशिफल के अनुसार स्वभाव से भी अच्छे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है की आपके अंदर राशि के अनुसार कोई कमी नहीं हैं। जानें राशि से स्वभाव की कमियां और राशि से स्वभाव के बारे में।

1. मेष राशि का स्वभाव

मेष राशि के व्यक्तियों में क्रोध अधिक होता है। ये लोग अपने गुस्से के कारण अपना सारा काम बिगाड़ लेते हैं। गुस्सा करना इनके स्वभाव में बहुत बड़ी कमी होती है। गुस्से की वजह से दूसरे लोगों की इनसे कभी बनती नहीं हैं। या लोग ज़रा सी बात पर ही बिगड़ कर बैठ जाते हैं। मेष राशि वाले लोगों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। अगर यह राशि वाले लोग अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो यह लोग जीवन में कभी सफलता को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। न ही जीवन में इनका कोई काम सफल होता है।

2. वृषभ राशि का स्वभाव

वृषभ राशि वाले लोग अपने काम में मेहनत तो अत्यधिक करते हैं परन्तु ये लोग अपने आगे किसी की सुनते हैं। ये लोग अपनी कही बात पर अड़ जाते हैं और उसे पूरा करके ही रहते हैं। इनकी कही सभी बातें सही नहीं होती हैं परन्तु इन लोगों का जिद्दी और अड़ियल स्वभाव होने के कारण यह लोग अपनी बातों को ही सही ठहराने के लिए अड़े रहते हैं, जिस वजह से लोग इनसे दुरी बनाने लगते हैं और इनके करियर या व्यापर में इनका साथ छोड़ देते हैं। वृषभ राशि वालों को अपना ये जिद्दी और अड़ियल स्वभाव छोड़ देना चाहिए। इनका यह स्वभाव इनके करियर में बाधा बनता है।

3. मिथुन राशि का स्वभाव

मिथुन राशि अपने अधिक अच्छे स्वभाव के कारण सफल नहीं हो पाते है। मिथुन राशि का स्वभाव दूसरे लोगों पर जल्दी भरोसा करना होता है। यह राशि बिना सोचे- समझे अनजान लोगों पर भी भरोसा कर लेती है और उसकी सभी बातें मानने लगती है। मिथुन राशि अपनी बुद्धि का कम इस्तेमाल करती है और किसी भी तरह का निर्णय लेने में बहुत जल्दबाजी करती है। यह राशि दूसरों के चक्कर में अपना नुकसान करती है। मिथुन राशि को अपना ये स्वभाव बदलना चाहिए क्योंकि अपने इसी स्वभाव की वजह से यह राशि आगे बढ़ने से रह जाती है।

4. कर्क राशि का स्वभाव

कर्क राशि के लोग भावुक बहुत जल्दी हो जाते हैं। ये राशि के लोग हर छोटी बात पर रोने लग जाते हैं उदास हो जाते हैं। इस तरह से भावनात्मक होना आपके जीवन में संकट उत्पन्न कर सकता है। कर्क राशि के लोगों का भावनात्मक होने से दूसरे लोगों का फायदा होता है उन्हें कोई भी आसानी से अपनी बातों में घुमा सकता है और अपना काम निकलवा सकता है। इस राशि के लोगों का इतना इमोशनल होना इनको काम में आगे बढ़ने से रोकता है। यदि यह लोग कोई व्यापार या कोई और काम करते हैं तो इनका भावनात्मक होना हमेशा ही इनके काम में रोड़ा लगाता है। इसलिए कर्क राशि वाले लोगों को अपना यह स्वभाव छोड़ना होगा तभी वह जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

5. सिंह राशि का स्वभाव

सिंह राशि के लोगों को अपने पैसों को ठीक तरीके से ख़र्च करना नहीं आता है। यह लोग अपने आगे के जीवन के लिए कभी धन जोड़कर नहीं रखते हैं और अपने धन को बिना काम की चीजों में ख़र्च देते हैं। अगर इनके जीवन में आगे चलकर कोई परेशानी आ जाती है तो ये लोग उसका सामना करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं क्योकि इनके पास धन जुड़ा हुआ नहीं रहता है। इसके साथ ही इस राशि के लोग हमेशा पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते ढूंढते हैं। यह शॉर्टकट इनके जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित होता है। क्योंकि सफलता हमेशा कठिन कार्य और अपनी मेहनत से मिलती है। सिंह राशि वालों को अपना ये स्वभाव छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनका यह स्वभाव इनकी सफलता के रास्ते में सबसे बड़ा कांटा बनता है।

6. कन्या राशि का स्वभाव

कन्या राशि के लोग अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते हैं। कन्या राशि का स्वभाव बहुत घमंड करने वाला होता है। ये लोग अपने घमंड में चूर किसी से कुछ भी साझा नहीं करते हैं क्योंकि उनको लगता है की इनसे ज्यादा कोई नहीं जानता है। अपने इसी घमंडी स्वभाव के कारण ये लोग हमेशा गलती करते हैं और अपना सारा काम बिगाड़ लेते हैं। इन लोगों के घमंडी स्वभाव के कारण ही अक्सर लोग इनसे दुरी बनाने लगते हैं और इनका साथ छोड़ देते हैं। ये लोग चाहे नौकरी करें या फिर अपना कोई व्यापार ये कभी भी अपने घमंड के कारण उसमें सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसलिए कन्या राशि को या सलाह दी जाती है की ये लोग घमंड करना छोड़ दें। घमंड करने से कभी भी किसी का भी भला नहीं हुआ है। घमंड छोड़ने के बाद यह राशि अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकती है।

7. तुला राशि का स्वभाव

तुला राशि वाले लोगों का अच्छा स्वभाव ही इनके लिए बुरा बन जाता है। दरअसल ये लोग स्वभाव से बहुत अच्छे होते हैं। तुला राशि सभी की मदद करने वाली राशि होती है। यह राशि ज़रा भी मतलबी नहीं होती है इसी बात का फायदा बाकि के लोग उठाते हैं और इस राशि से अपना काम निकलवा लेते हैं। यह लोग तुला राशि वाले लोगों को उनका ही फायदा उठाकर खुद से पीछे कर देते हैं। जैसे तुला राशि के कंधे पर पैर रख कर सफलता हासिल करते हैं। तुला राशि वाले लोगों को इतना भी भोला नहीं होना चाहिए की लोग उनका फायदा उठाना शुरु कर दें और उनको जीवन में आगे बढ़ने से रोक कर खुद आगे बढ़ जाएँ। तुला राशि को अपना यह स्वभाव बदलना चाहिए और अपने जीवन में सफलता को पाना आसान करना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि का स्वभाव

वृश्चिक राशि को गुस्सा बहुत आता है। इस राशि के लोग जब गुस्सा करते हैं तो वह किसी की नहीं सुनते हैं। यह लोग गुस्से में जहाँ कहीं भी होते हैं वहीँ तोड़- फोड़ भी कर देते हैं। गुस्सा वृश्चिक राशि की बुद्धि को नष्ट कर देता है। जिस समय वृश्चिक राशि के लोगों को गुस्सा आता है वह भूल जाते हैं कि वह क्या कर रहे हैं और गुस्से में अपना सारा काम खुद ही अपने हाथों से या अपने शब्दों से खराब कर देते हैं। गुस्सा हमेशा ही नाश का सबसे बड़ा कारण होता है और वृश्चिक राशि उसी से अपना नाश कर लेती है। जो इनके गुस्से को देख लेता है वह व्यक्ति कभी इनके पास नहीं आता है। यदि वृश्चिक राशि अपने गुस्से को काबू में करना सीख ले तो यह राशि जीवन में सफलता को जल्दी प्राप्त कर लेती है।

9. धनु राशि का स्वभाव

धनु राशि के लोगों का स्वभाव दूसरे लोगों के बर्दाश्त करने से ज्यादा बोलने का होता है। ये लोग अपनी जबान से बहुत लम्बे होते हैं। इनके अधिक बोलना इनको अक्सर भारी पड़ जाता है। ये लोग कभी भी किसी के सीक्रेट्स को छुपा नहीं सकते हैं जिसकी वजह से बहुत सारे लोगों से इनकी दोस्ती टूट जाती है। इनके अधिक बोलने के कारण लोग इनके पास जाना बंद कर देते हैं और इनके करीबी भी इनसे दूरी बनाकर रखना शुरू कर देते हैं। ये लोग अधिक तो बोलते ही हैं साथ ही ये बातों को मिर्च मसाला लगा कर लोगों को बताते हैं। इनकी आधे से ज्यादा बातें झूठी भी होती हैं। धनु राशि वाले लोग यदि अपनी यह आदत छोड़ते हैं तो वह अपने जीवन में सफल हो सकते हैं।

10. मकर राशि का स्वभाव

मकर राशि के लोग अपने आपको हर तरीके से समर्थ समझते हैं। यह लोग सोचते हैं की उन्हें कभी भी किसी भी कार्य के लिए किसी और की जरुरत नहीं पड़ेगी। मकर राशि के लोग अपने आप को अधिक बुद्धिमानी मानते हैं। यदि कुछ नया करने का या नया सीखने का मौका आता है तो यह राशि वाले लोग उसको हमेशा ही ठुकरा देते हैं क्योंकि मकर राशि वाले सोचते हैं कि उनको सब कुछ आता है उन्हें कुछ भी सीखने की आवश्यकता नहीं हैं। मकर राशि वालों का यही जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास उन्हें सफल होने से रोकता है और उनकी टांग सफलता से पीछे खींच लेता है। इसलिए मकर राशि वालों को जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नहीं रखना चाहिए यदि वह अपनी ये आदत छोड़ते हैं तो उनकी सफलता की उड़ान ऊँची होती है।

11. कुंभ राशि का स्वभाव

कुंभ राशि के लोगों का स्वभाव अड़ियल होता है। ये लोग अपनी गलत बात को हमेशा सही ठहराने की कोशिश करते हैं यदि कोई इनकी बात नहीं सुनता तो ये लोग मुँह बना लेते हैं और गुस्सा हो जाते हैं। अपनी गलत-सही बातों को हमेशा ऊपर रखने का इनका अड़ियल स्वभाव इन्हें दूसरे लोगों से दूर करता है पंरतु ये लोग उससे कुछ नहीं सीखते हैं अपने अड़ियल स्वभाव के हमेशा पक्के रहते हैं। इनका यह स्वभाव इनके जीवन में होने वाली सफलता में अड़ंगा लगाता है। यदि कुंभ राशि वाले लोग अपना ये स्वभाव छोड़ देते हैं तो या जीवन में सफल होते हैं।

12. मीन राशि का स्वभाव

मीन राशि के लोग अपना कार्य पूर्ण करने में तो सक्षम होते हैं परन्तु यह लोग दूसरे लोगों से बात करते हुए कतराते हैं। मीन राशि के लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है। या लोग आत्मविश्वास से भरे हुए नहीं होते हैं जिस वजह से ये लोग अपने जीवन में आयी हुई चुनौतियों का डटकर सामना करने के बजाय उनसे हमेशा डर जाते हैं। इनका कम आत्मविश्वास इनको जीवन में आगे नहीं बढ़ने देगा इसलिए इनको कोशिश करनी चाहिए कि ये लोग अपने अंदर आत्मविश्वाश को जाग्रत करें और जीवन में सफलता को प्राप्त करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. कन्या राशि के लोगों को सफलता कैसे मिलेगी?

कन्या राशि के लोगों के अंदर बहुत घमंड होता है यदि ये लोग अपने घमंड को छोड़ कर अपने जीवन में सफल होने का प्रयास करते हैं तो निश्चित ही कन्या राशि वाले लोगों को सफलता प्राप्त होती है। बस इन्हें अपना घमंड दूर करने की आवश्यकता होती है।

2. ऐसी राशि कौन सी है जिसका स्वभाव झूठ बोलना होता है?

ऐसी राशि धनु राशि को कहा जा सकता है यह राशि बहुत बातें करती है और इसकी आधी बातें झूठी होती हैं। अगर यह राशि अपना यह स्वभाव छोड़ देती है तो यह जीवन में सफलता प्राप्त करती है।

3. मेष राशि वधिक गुस्से वाली क्यों होती हैं?

मेष राशि अधिक गुस्से वाले इसलिए होती है क्योंकि मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह को माना जाता है और मंगल ग्रह के अंदर बहुत उत्साह होता है उसे मंगल को आक्रमणकारी भी कहा जाता है। इसी का प्रभाव मेष राशि पर पड़ता है और उसका जातक अधिक गुस्सा करता है।

4. कुंभ राशि के स्वभाव में क्या कमी उसको सफल होने से रोकती है?

कुंभ राशि के लोगों में यह कमी होती है की ये लोग स्वभाव से अड़ियल होते हैं और अपनी बातों के आगे किसी की नहीं सुनते हैं। इन्हें अपनी सोच के अनुसार ही सभी काम करने होते हैं। यही कारण है की इनके करियर में बाधा उत्पन्न होती है।

5. वृषभ राशि के स्वभाव में क्या कमी होती है?

ये लोग मेहनती होते हैं परंतु अपनी गलत बात के आगे भी ये किसी की नहीं सुनते हैं। इन्हें अपने अनुसार ही सब कुछ चलाना होता है। इन लोगों को किसी का सही सलाह भी नहीं लेनी होती है। इस वजह से ये अपने जीवन में जल्दी सफल नहीं हो सकते हैं।

और पढ़ें- जानिए पंचग्रही योग का कुंडली में बनना देगा शुभ या अशुभ परिणाम

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi