Get App
CalendarFestivalsHindiHindu Culture

अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त और कौन से बन रहे हैं राजयोग?

By April 28, 2022November 20th, 2023No Comments
Shubh Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया का महत्व-

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में जो तृतीया पड़ती है वो अक्षय तृतीया कहलाती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त पड़ता है। यह दिन ऐसा होता है कि आप बिना मुहूर्त के सभी कार्य कर सकते हो। यह किये हुए कार्य जरूर सफल होते हैं।
हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सोने के चीज़ों की खरीददारी करनी चाहिए। आप इस दिन जो भी काम करते हो उस काम का फल बहुत ही शुभ होता है।
पुराणों के अनुसार ये बताया गया है कि इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान को अधिक मान्यता दी गयी है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं। हिन्दू धर्म में ये भी माना जाता है कि अक्षय तृतीया वाले दिन अनाज और दूध को ब्राह्मण को दान करना चाहिए।

Also Read: Akshaya Tritiya 2021: Timing And Muhurt In India

Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया की तिथि और दिन-

अक्षय तृतीया 3 मई 2022 दिन मंगलवार को होने वाली है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है जो की बहुत शुभ दिन माना जाता है। इस दिन 50 वर्षों के बाद बन रहा संयोग जो इस दिन का महत्व अधिक बढ़ा रहा है। इस दिन मंगल रोहिणी योग,मंगलवार और रोहिणी नक्षत्र के कारण हो रहा है।
हिन्दू धर्म यह कहता है कि अक्षय तृतीया के दिन हमें सुबह जल्द उठकर स्नान कर लेना चाहिए और पीले रंग के कपडे पहनने चाहिए।इस दिन व्रत रखना बहुत शुभ होता है

अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त-

अक्षय तृतीया का दिन इतना शुभ होता है कि पूरे दिन आप किसी भी तरह का काम कर सकते हो। अक्षय तृतीया पर पूजा करने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 39 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 18 मिनट तक है। सोना-चांदी और जेवरात खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 39 मिनट से लेकर अगले दिन के सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक है।

Akshaya Tritiya Puja

अक्षय तृतीया पर बन रहे राजयोग-

इस साल अक्षय तृतीया पर तीन राजयोग बन रहे हैं।मालव्य राजयोग,हंस राजयोग,शश राजयोग।

मालव्य राजयोग- अक्षय तृतीया पर शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन से संयोग करके मालव्य राजयोग बनता है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दो ग्रहों के संयोग से राजयोग का निर्माण हो रहा है।

हंस राजयोग- जब गुरु,मीन राशि के साथ संयोग करता है तो हंस राजयोग का निर्माण होता है।आप इस समय मांगलिक कार्य कर सकते हो।

शश राजयोग- शश राजयोग जब शनि अपने ही घर में सहयोग करने से बनता है।ग्रह अपने अनुकूल स्थिति में होते हैं।

Also Read: Akshaya Tritiya 2022: Reason Why We Buy Gold And Silver

 

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.