Get App
HindiHindu CultureMythological Stories

अगर श्री राम विष्णु जी के अवतार थे तो जानें लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न किसके अवतार थे?

By June 25, 2022November 23rd, 2023No Comments
Lord Ram Avtar Of Vishnu

अवतार-

हम सभी जानते हैं। श्री राम, भगवान विष्णु के अवतार थे। पर हम आपको बताएँगे। ऐसे प्रमुख लोगों के अवतार। जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार माना जाता है। भगवान ने प्रत्येक युग में किसी न किसी रूप में जन्म लिया है। कहा यह भी जाता है कि भगवान के वाहन और उनसे जुड़ी हुई अन्य चीज़ों का भी पुनः जन्म होता है। यह भी किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। जैसे भगवान विष्णु के वाहन शेषनाग ने भी विष्णु जी के अवतार के साथ उन्होंने भी अवतार लिया था।
आज हम जानेंगे श्री राम भगवान विष्णु के अवतार थे। वैसे ही लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न किसके अवतार थे?

राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न हैं किसके अवतार?

श्री राम-

रामायण के प्रमुख पात्र श्री राम जी हैं। श्री राम राजा दशरथ और कौशल्या के पुत्र थे। इनका जन्म पापी रावण के अंत के लिए हुआ था। जब पाप धरती पर बढ़ रहा था। तब भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में जन्म लिया था। अतः श्री राम जी भगवान विष्णु के अवतार हैं।

लक्ष्मण-

श्री राम जी के भ्राता थे। यह राजा दशरथ और सुमित्रा के पुत्र थे। जब श्री राम वनवास गए थे। तब लक्ष्मण उनके साथ गए थे। पुराण के अनुसार लक्ष्मण भगवान विष्णु के वाहन शेषनाग के अवतार थे। जिस प्रकार विष्णु जी सदैव शेषनाग के साथ थे। उसी प्रकार लक्ष्मण ने कभी श्री राम का साथ नहीं छोड़ा था। सदैव श्री राम के साथ रहे।

भरत-

राजा दशरथ और रानी कैकेयी के पुत्र थे। भरत श्री राम जी के मंझले भाई थे। भरत भगवान विष्णु के चतुरांश थे। विष्णु जी के हाथों में विराजित सुदर्शन चक्र का अवतार भरत को माना जाता है।

शत्रुघ्न-

राजा दशरथ और सुमित्रा के पुत्र शत्रुघ्न थे। यह लक्ष्मण के छोटे भाई थे। शत्रुघ्न को विष्णु जी का अष्टमांश माना गया है। यह विष्णु जी के शंख शैल के अवतार कहे जाते हैं। शत्रुघ्न अस्त्र और शस्त्र चलाने की विद्या में निपुण थे।

इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो से जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: जानें पृथ्वी के किस-किस जगह है हनुमान जी का निवास स्थल।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.