Get App
AstrologyHindi

Rashi Nakshatra: कैसे जाने नाम के पहले अक्षर से राशि नक्षत्र?

Rashi Nakshatra

हिंदू धर्म में राशि और उनके अक्षर का आपस में गहरा संबंध होता है। बच्चे के जन्म से लेकर विवाह और करियर तक कुंडली की भूमिका अहम होती है। हालांकि कई लोग अपनी असली राशि नक्षत्र को लेकर भ्रम में रहते हैं।

वैदिक ज्योतिष में चंद्र राशि को विशेष स्थान प्राप्त है, क्योंकि यह व्यक्ति के स्वभाव, सोच और भावनात्मक पहलु पर असर डालते हैं। सभी नक्षत्र आकाश में लगभग 13 अंश 20 कला के विस्तार में फैला होता है और इसका असर व्यक्ति के व्यवहार, जीवनशैली और निर्णय लेने की क्षमता पर दिखता है।

Eng CTR

नक्षत्र क्या है?

अंतरिक्ष विज्ञान के अनुसार, चंद्रमा 27.3 दिनों में पृथ्वी की परिक्रमा करता है और इस दौरान 360 डिग्री में फैले 27 तारों के समूहों से गुजरता है। चंद्रमा और इन समूहों के संयोग से जो स्थिति बनती है, उसे ही नक्षत्र कहा जाता है। यही नक्षत्र के नाम ज्योतिष में भाग्य तय करने में मदद करते हैं।

जन्म के अनुसार राशि नक्षत्र (Rashi nakshatra by birth) का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि ये व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की घटनाओं को समझने में मदद करते हैं। इसी कारण भारत में नक्षत्र के नाम जन्म और चंद्र राशि के अक्षरों के अनुसार रखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Lucky Gemstone for Capricorn: मकर राशि के लिए ये रत्न होंगे लकी!

राशियों के स्वामी का नाम

  • मेष राशि- मंगल
  • वृषभ राशि- शुक्र ग्रह
  • मिथुन राशि- बुध
  • कर्क राशि- चंद्रमा
  • सिंह राशि- सूर्य
  • कन्या राशि- बुध
  • तुला राशि- शुक्र
  • वृश्चिक राशि- मंगल
  • धनु राशि- बृहस्पति
  • मकर राशि- शनि देव
  • कुम्भ राशि- शनि देव
  • मीन राशि- बृहस्पति

नक्षत्र का ज्योतिष में प्रभाव

  • हिंदू ज्योतिष में 27 नक्षत्रों का खास महत्व है।
  • जो दक्ष प्रजापति की 27 बेटियों से जुड़े हैं।
  • इन बेटियों का विवाह चंद्रमा से हुआ था और वही चंद्रमा इन नक्षत्रों में गोचर करता है।
  • यही कारण है कि जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति से नाम और राशि तय होती है।
  • हर राशि नक्षत्र (Rashi nakshatra) का एक स्वामी होता है, जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है।
  • इसलिए जन्म के अनुसार राशि नक्षत्र (Rashi nakshatra by birth) जानना हमारे लिए जरूरी होता है।

 शुभ, अशुभ नक्षत्र और पंचक 

  • शुभ नक्षत्र- राशि नक्षत्र ऐसे नक्षत्र होते हैं जो व्यक्ति के लिए सुख, समृद्धि और सफलता के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें किए गए कार्य जैसे शादी, नया काम शुरू करना आदि अच्छे फल देते हैं।
  • पंचक- पंचक के अंदर पाँच नक्षत्र आते हैं जो जन्म के अनुसार राशि नक्षत्र में कुछ विशेष समय या दिन अशुभ माने जाते हैं। इस दौरान गंभीर फैसले लेने या शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
  • अशुभ नक्षत्र- ये नक्षत्र ऐसे होते हैं जिनका प्रभाव बुरा होता है। इनमें कोई बड़ा कार्य शुरू करना या महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ नहीं माना जाता। इसमें किए गए कार्यों में बाधा, नुकसान या असफलता के चांस ज्यादा होते हैं।

नाम के पहले अक्षर से जानें अपना नक्षत्र

जन्म के अनुसार नक्षत्र जानने के लिए आपको अपने नाम के पहले अक्षर से अपना राशि नक्षत्र (Rashi nakshatra) जान सकते हैं आइए जानते हैं।

अक्षर राशि नक्षत्र
चु, चे, चो, ला मेष राशि अश्विनी 
अ, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, ली, लू, ले, लो वृषभ राशि कृत्तिका, रोहिणी, भरणी 
वे, वो, का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा, ही मिथुन राशि मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसू
हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि पुष्य, आश्रेषा
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, ते, तो, पा, पी सिंह राशि मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी
पू, ष, ण, ठ, पे, पो, रा, री कन्या राशि हस्त, चित्रा
ती, तू, ते, त तुला राशि विशाखा
ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू वृश्चिक राशि अनुराधा, ज्येष्ठा
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा धनु राशि मूल, पूर्वाषाढ़ा
भे, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, गु, गे मकर राशि उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा
गो, सा, सी, सु, से, सो, दा, दी कुंभ राशि शतभिषा, पूर्वा भाद्रपदा
दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची,  मीन राशि उत्तर भाद्रपदा, रेवती 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. नाम के अनुसार राशि कैसे पता लगाएं?

अपनी राशि जानने के लिए, आपको अपनी जन्मतिथियां नाम के पहले अक्षर का उपयोग करना चाहिए।

2. कौन से अक्षर का नाम भाग्यशाली है?

नाम ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के अक्षर ए (A) से शुरू होता है वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।

3. जन्म लकी अक्षर कौन सा है?

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के P हिंदी के प या फ से शुरू होता है वे अपने जीवन में नाम और पैसा बहुत कमाते हैं

4. राशि और नाम राशि में क्या अंतर है?

जन्म राशि और नाम राशि में मुख्य अंतर यह है कि जन्म राशि, जन्म के समय चंद्रमा के स्थान से निर्धारित होती है, जबकि नाम राशि नाम के पहले अक्षर से तय की जाती है।

5. कितने अक्षरों का नाम शुभ माना जाता है?

जिन लोगों के नाम में कुल 7 अक्षर आते हैं वह लोग को भाग्यशाली माने जाते हैं।

6. किस अक्षर का नाम सफल होता है?

अगर आप अपने बेटे के लिए ‘अ’ अक्षर से नाम देख रहे हैं, तो अभिजय नाम चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष के 10 नियम जिससे जानें कौन से ग्रह आपके लिए शुभ और अशुभ हैं!

दिलचस्प ज्योतिषीय तथ्य और वीडियो के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Pratibha Pathak

About Pratibha Pathak

इंस्टाएस्ट्रो में हिन्दी कंटेट राइटर। पत्रकारिता में अमरउजाला से सफर की शुरूआत की। यहां से कारवां बढ़ता हुआ पंजाब केसरी, इंडिया न्यूज से होते हुए इंस्टाएस्ट्रो में पहुंची। लगातार कुछ बेहतर और अलग करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सिखने की कोशिश। एस्ट्रोलॉजी, राजनीतिक और सॉफ्ट खबरों में रूचि।