Get App
GemstoneHindiZodiacs & Planets

Lucky Gemstone for Capricorn: मकर राशि के लिए ये रत्न होंगे लकी!

Gemstone for Capricorn

साल 2025 में मकर राशि के लिए कुछ रत्न बेहद शुभ माने जा रहे हैं, जो उनके जीवन में आर्थिक सुधार और सफलता ला सकते हैं। मकर राशि के लिए भाग्यशाली रत्न धारण करने से जीवन में आ रही चुनौतियां दूर हो सकती हैं और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी संभव है।

मकर राशि के लिए शुभ रत्न नीलम, गोमेद और पुखराज को धारण करने की सलाह दी जाती है। ये रत्न न केवल आर्थिक समस्याओं से उबरने में मदद करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन भी बढ़ाते हैं। हालांकि, किसी भी रत्न को पहनने से पहले योग्य ज्योतिषी से सलाह लेना जरूरी है ताकि रत्न आपकी कुंडली के समान आप पर अच्छा असर डाले। आइए नीचे मकर राशि के लिए कौन सा भाग्यशाली रत्न (Lucky Gemstone for Capricorn) है ये जानते हैं।

Eng CTR

स्वभाव से ऐसे होते हैं मकर राशि के लोग

क्या आप जानते हैं स्वभाव से मकर राशि के लोग कैसे होते हैं? चलिए आइए एक नजर डालते हैं।

  • स्वभाव से मकर राशि के लोग मेहनती और वफादार होते हैं।
  • ये लोग जीवन में हर जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हैं।
  • चाहे पारिवारिक जीवन हो या करियर, मकर राशि वाले हर काम को अच्छे से करते हैं।
  • चुनौतियों को सामना डटकर करते हैं।
  • घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं।

समस्याओं से परेशान मकर राशि के लोग धारण करें ये रत्न

मकर राशि वालों के लिए रत्न बेहद लाभकारी माने जाते हैं। ऐसे में नीलम का इस्तेमाल कर ये लोग आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा आप भाग्य को मजबूत करने के लिए ओपल, गार्नेट और हीरा भी पहन सकते हैं।

1. सफलता की चाबी है मकर राशि के लिए नीलम

मकर राशि के लिए भाग्यशाली रत्न (Lucky Gemstone for Capricorn) नीलम बहुत शुभ होता है। मकर राशि के लोग अगर अपने जीवन में किसी धन से जुड़ी परेशानी झेल रहे हैं तो वह नीलम पहन सकते हैं। मकर राशि वालों के लिए रत्न इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसे धारण करने से मानसिक रूप से मजबूत हो सकेंगे।

2. गार्नेट से जागेगा जुनून, दूर होंगी बाधाएं

मकर राशि के लिए शुभ रत्न म बेहद शुभ माना जाता है। यह रत्न उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपने जीवन में सपने देखना और उसे पूरा करने के लिए परेशान रहते हैं। ऐसे लोग गार्नेट रत्न पहन सकते हैं। साथ ही ये रत्न पहनते ही आपकी जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

3. तनाव को कम करेगा ओपल रत्न

मकर राशि के लिए ओपल रत्न फायदेमंद होगा। क्योंकि ये आपके जीवन में चल रहे तनाव और चिंताओं को दूर करने में मदद करता है। इसलिए मकर राशि के लोग इस रत्न को बेझिझक पहन सकते हैं।

4. धन और समृद्धि के लिए धारण करें हीरा

हीरा मकर राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न है क्योंकि ये घर में धन और समृद्धि लेकर आता है। ऐसे में धन की कमी से परेशान मकर राशि के लोग इस रत्न को पहन सकते हैं।

इन रत्नों को धारण करने से पहले क्या करें क्या नहीं

मकर राशि वालों के लिए नीलम ओपल, हीरा और गार्नेट धारण करने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए नीचे जानते हैं।

धारण करने से पहले क्या करें

  • शनिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए नीलम धारण करना सही रहेगा।
  • रविवार के दिन गार्नेट धारण करें।
  • मकर राशि के लिए भाग्यशाली रत्न गार्नेट के लिए सही उंगली अनामिका है।
  • ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करते हुए नीलम धारण करें।
  • मध्यमा उंगली में नीलम धारण करें।
  • पहनने से पहले गंगाजल और दूध से शुद्ध करें।

धारण करने से पहले क्या न करें

  • किसी अन्य दिन या समय पर रत्न धारण करने से बचें।
  • रत्न को बिना शुद्ध किए धारण न करें।
  • बिना मंत्र जाप किए रत्न धारण न करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. मकर राशि के लिए कौन सा रत्न भाग्यशाली है?

मकर राशि के लोगों के लिए नीलम रत्न सबसे शुभ माना जाता है। नीलम रत्न शनि ग्रह को दर्शाता है और मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। ऐसा माना जाता है कि मकर रशि के लोगों के लिए ये स्त्न कारोबार और धन के लिए फायदेमंद होता है।

2. 2025 में कौन सी राशि भाग्यशाली होगी?

2025 में वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि को भाग्यशाली माना जा रहा है।

3. 2025 में कौन सा नंबर लकी रहेगा?

साल 2025 अंक 9 से जुड़ा है, जो मंगल ग्रह का स्वामी है।

4. क्या मकर राशि के लोग अमीर बन सकते हैं?

मकर राशि पृथ्वी तत्व से संबंधित है और उन राशियों में से एक हैं जिनके अमीर बनने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।

5. असली नीलम रत्न की पहचान क्या है?

आप नीलम को अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में रखकर देख सकते हैं कि वह केवल नीलम रंग ही दिखाता है या अन्य रंग भी।

6. क्या 2025 में मकर राशि भाग्यशाली है?

मकर राशि के लोगों के लिए यह वर्ष धन दौलत और कमाई के मामले में अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष के 10 नियम जिससे जानें कौन से ग्रह आपके लिए शुभ और अशुभ हैं!

दिलचस्प ज्योतिषीय तथ्य और वीडियो के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Pratibha Pathak

About Pratibha Pathak

इंस्टाएस्ट्रो में हिन्दी कंटेट राइटर। पत्रकारिता में अमरउजाला से सफर की शुरूआत की। यहां से कारवां बढ़ता हुआ पंजाब केसरी, इंडिया न्यूज से होते हुए इंस्टाएस्ट्रो में पहुंची। लगातार कुछ बेहतर और अलग करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सिखने की कोशिश। एस्ट्रोलॉजी, राजनीतिक और सॉफ्ट खबरों में रूचि।