Get App
Aarti & ChalisaEnglishHindi

Hanuman Chalisa | हनुमान चालीसा अर्थ

By May 31, 2022February 6th, 2025No Comments
Hanuman Chalisa Meaning

Hanuman Chalisa In Hindi and English With Meaning

हनुमान चालीसा अर्थ

दोहा (Doha)

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि |
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ||

अर्थ – श्री गुरु के चरण कमल के धूल से अपने मन रुपी दर्पण को निर्मल करके प्रभु श्रीराम के गुणों का वर्णन करता हूँ जो चारों प्रकार के फल (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) देने वाला है।

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार |
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ||

अर्थ – हे पवन कुमार, मुझे बुद्धिहीन जानकार सुनिए और बल, बुद्धि, विद्या दीजिये और मेरे क्लेश और विकार हर लीजिये।

चौपाई (Chaupai)

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर |
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ||

अर्थ – ज्ञान गुण के सागर हनुमान जी की जय। तीनों लोकों को अपनी कीर्ति से प्रकाशित करने वाले कपीश की जय।

राम दूत अतुलित बल धामा |
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा ||

अर्थ – हे अतुलित बल के धाम रामदूत हनुमान आप अंजनिपुत्र और पवनसुत के नाम से संसार में जाने जाते हैं।

महाबीर बिक्रम बजरंगी |
कुमति निवार सुमति के संगी ||

अर्थ – हे महावीर आप वज्र के समान अंगों वाले हैं और अपने भक्तों की कुमति दूर करके उन्हें सुमति प्रदान करते हैं।

कंचन बरन बिराज सुबेसा |
कानन कुण्डल कुँचित केसा ||

अर्थ – आपके स्वर्ण के सामान कांतिवान शरीर पर सुन्दर वस्त्र सुशोभित हो रही है। आपके कानो में कुण्डल और बाल घुंघराले हैं।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै |
काँधे मूँज जनेउ साजै ||

अर्थ – आपने अपने हाथों में वज्र के समान कठोर गदा और ध्वजा धारण किया है। कंधे पर मुंज और जनेऊ भी धारण किया हुआ है।

संकर सुवन केसरी नंदन |
तेज प्रताप महा जग वंदन ||

अर्थ – आप भगवान शंकर के अवतार और केसरीनन्दन हैं। आप परम तेजस्वी और जगत में वंदनीय हैं।

बिद्यावान गुनी अति चातुर |
राम काज करिबे को आतुर ||

अर्थ – आप विद्यावान, गुनी और अत्यंत चतुर हैं और प्रभु श्रीराम की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया |
राम लखन सीता मन बसिया ||

अर्थ – आप प्रभु श्रीराम की कथा सुनने के लिए सदा लालायित रहते हैं। राम लक्ष्मण और सीता सदा आपके ह्रदय में विराजते हैं।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा |
बिकट रूप धरि लंक जरावा ||

अर्थ – आपने अति लघु रूप धारण करके सीता माता को दर्शन दिया और विकराल रूप धारण करके लंका को जलाया।

भीम रूप धरि असुर सँहारे |
रामचन्द्र के काज सँवारे ||

अर्थ – आपने विशाल रूप धारण करके असुरों का संहार किया और श्रीराम के कार्य को पूर्ण किया।

लाय सजीवन लखन जियाये |
श्री रघुबीर हरषि उर लाये ||

अर्थ – आपने संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राणो की रक्षा की। इस कार्य से प्रसन्न होकर प्रभु श्रीराम ने आपको ह्रदय से लगाया।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई |
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ||

अर्थ – भगवान श्रीराम ने आपकी बहुत प्रसंशा की और कहा कि हे हनुमान तुम मुझे भरत के समान ही अत्यंत प्रिय हो।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं |
अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं ||

अर्थ – हजार मुख वाले शेषनाग तुम्हारे यश का गान करें ऐसा कहकर श्रीराम ने आपको गले लगाया।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा |
नारद सारद सहित अहीसा ||
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते |
कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते ||

अर्थ – हे हनुमान जी आपके यशों का गान तो सनकादिक ऋषि, ब्रह्मा और अन्य मुनि गण, नारद, सरस्वती के साथ शेषनाग, यमराज , कुबेर और समस्त दिक्पाल भी करने में असमर्थ हैं तो फिर विद्वान कवियों का तो कहना ही क्या।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा |
राम मिलाय राज पद दीन्हा ||

अर्थ – आपने सुग्रीव पर उपकार किया और उन्हें राम से मिलाया और राजपद प्राप्त कराया।

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना |
लंकेस्वर भए सब जग जाना ||

अर्थ – आपके सलाह को मानकर विभीषण लंकेश्वर हुए ये सारा संसार जानता है।

जुग सहस्र जोजन पर भानू |
लील्यो ताहि मधुर फल जानू ||

अर्थ – हे हनुमान जी आपने बाल्यावस्था में ही हजारों योजन दूर स्थित सूर्य को मीठा फल जानकर खा लिया था।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं |
जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं ||

अर्थ – आपने भगवान राम की अंगूठी अपने मुख में रखकर विशाल समुद्र को लाँघ गए थे तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं।

दुर्गम काज जगत के जेते |
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ||

अर्थ – संसार में जितने भी दुर्गम कार्य हैं वे आपकी कृपा से सरल हो जाते हैं।

राम दुआरे तुम रखवारे |
होत न आज्ञा बिनु पैसारे ||

अर्थ – भगवान राम के द्वारपाल आप ही हैं आपकी आज्ञा के बिना उनके दरबार में प्रवेश नहीं मिलता।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना |
तुम रच्छक काहू को डर ना ||

अर्थ – आपकी शरण में आए हुए को सब सुख मिल जाते हैं। आप जिसके रक्षक हैं उसे किसी का डर नहीं।

आपन तेज सम्हारो आपै |
तीनों लोक हाँक तें काँपै ||

अर्थ – हे महावीर, अपने तेज के बल को स्वयं आप ही संभाल सकते हैं। आपकी एक हुंकार से तीनो लोक कांपते हैं।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै |
महाबीर जब नाम सुनावै ||

अर्थ – आपका नाम मात्र लेने से भूत पिशाच भाग जाते हैं और नजदीक नहीं आते।

नासै रोग हरे सब पीरा |
जपत निरन्तर हनुमत बीरा ||

अर्थ – हनुमान जी के नाम का निरंतर जप करने से सभी प्रकार के रोग और पीड़ा नष्ट हो जाते हैं।

संकट तें हनुमान छुड़ावै |
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ||

अर्थ – जो भी मन क्रम और वचन से हनुमान जी का ध्यान करता है वो संकटों से बच जाता है।

सब पर राम तपस्वी राजा |
तिन के काज सकल तुम साजा ||

अर्थ – जो राम स्वयं भगवान हैं उनके भी समस्त कार्यों का संपादन आपके ही द्वारा किया गया।

और मनोरथ जो कोई लावै |
सोई अमित जीवन फल पावै ||

अर्थ – हे हनुमान जी आप भक्तों के सब प्रकार के मनोरथ पूर्ण करते हैं।

चारों जुग परताप तुम्हारा |
है परसिद्ध जगत उजियारा ||

अर्थ – हे हनुमान जी, आपके नाम का प्रताप चारो युगों (सतयुग, त्रेता , द्वापर और कलियुग ) में है।

साधु सन्त के तुम रखवारे |
असुर निकन्दन राम दुलारे ||

अर्थ – आप साधु संतों के रखवाले, असुरों का संहार करने वाले और प्रभु श्रीराम के अत्यंत प्रिय हैं।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता |
अस बर दीन जानकी माता ||

अर्थ – आप आठों प्रकार के सिद्धि और नौ निधियों के प्रदाता हैं और ये वरदान आपको जानकी माता ने दिया है।

राम रसायन तुम्हरे पासा |
सदा रहो रघुपति के दासा ||

अर्थ – आप अनंत काल से प्रभु श्रीराम के भक्त हैं और राम नाम की औषधि सदैव आपके पास रहती है।

तुम्हरे भजन राम को पावै |
जनम जनम के दुख बिसरावै ||

अर्थ – आपकी भक्ति से जन्म जन्मांतर के दुखों से मुक्ति देने वाली प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है।

अन्तकाल रघुबर पुर जाई |
जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई ||

अर्थ – वो अंत समय में मृत्यु के बाद भगवान के लोक में जाता है और जन्म लेने पर हरि भक्त बनता है।

और देवता चित्त न धरई |
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ||

अर्थ – किसी और देवता की पूजा न करते हुए भी सिर्फ आपकी कृपा से ही सभी प्रकार के फलों की प्राप्ति हो जाती है।

संकट कटै मिटै सब पीरा |
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ||

अर्थ – जो भी व्यक्ति हनुमान जी का ध्यान करता है उसके सब प्रकार के संकट और पीड़ा मिट जाते हैं।

जय जय जय हनुमान गोसाईं |
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ||

अर्थ – हे हनुमान गोसाईं आपकी जय हो। आप मुझ पर गुरुदेव के समान कृपा करें।

जो सत बार पाठ कर कोई |
छूटहि बन्दि महा सुख होई ||

अर्थ – जो इस हनुमान चालीसा का सौ बार पाठ करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और उसे महान सुख की प्राप्ति होती है।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा |
होय सिद्धि साखी गौरीसा ||

अर्थ – जो इस हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसे निश्चित ही सिद्धि की प्राप्ति होती है, इसके साक्षी स्वयं भगवान शिव हैं।

तुलसीदास सदा हरि चेरा |
कीजै नाथ हृदय महँ डेरा ||

अर्थ – हे हनुमान जी, तुलसीदास सदैव प्रभु श्रीराम का भक्त है ऐसा समझकर आप मेरे ह्रदय में निवास करें।

पवनतनय संकट हरन मंगल मूरति रूप |
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप ||

अर्थ – हे मंगल मूर्ति पवनसुत हनुमान जी, आप मेरे ह्रदय में राम लखन सीता सहित निवास कीजिये।

|| समाप्त ||

Hanuman Chalisa In English and Its Meaning 

Doha (A short, impactful verse)

Shri Guru Charan Saroj Raj, Nij Mane Mukuru Sudhar.
Varnao Raghuvar vimal Jasu, Jo Dayaku Phal Char.

Meaning – After cleansing my heart with the blessings of my Guru (teacher), I am ready to sing the praises of Lord Ram, the greatest king of the Raghu dynasty. His name brings four significant benefits in life: Dharma (righteousness), Artha (wealth), Kama (desires), and Moksha (liberation).

Budhi Hin Tanu Janike, Sumirau Pavan-Kumar.
Bal Budhi Vidya Dehu Mohe, Harahu Kalesa vikar.

Meaning – I know my mind is not very intelligent, so I remember Hanuman, the Son of the Wind. He gives me strength, wisdom, and knowledge, removing all my pain and weaknesses.

Chaupai (QUATRAIN)

Jai Hanuman Gyan Gun Sagar. Jai Kapis Tihun Lok Ujaagar.
Ram doot Atulit Bal dhama. Anjani-Putra Pavan sut nama.

Meaning – Glory to Lord Hanuman, wise and strong. He is the greatest among monkeys and brings light to the world. He is Lord Rama’s messenger, full of power, and known as the ‘Son of the Wind.’

“Mahavir Vikram Bajrangi. Kumati Nivar Sumati Ke Sangi.
Kanchan varan viraj Subesa. Kanan Kundal Kunchit Kesa.”

Meaning – Mighty hero, you are as strong as a thunderbolt. You remove evil thoughts and support those with good ones.

Your skin shines like gold, you wear beautiful clothes, have lovely earrings, and thick curly hair.

Hath vajra Aur Dhuvaje viraje. Kandhe Moonj Janehu Sajai
Sankar Suvan Kesri nandan. Tej Prataap Maha Jag vandan.

Meaning – You hold a mace and a flag of righteousness, and a sacred thread rests on your right shoulder.

You are a form of Lord Shiva and the son of the mighty monkey king, Kesari. Your greatness has no limits, and the whole universe honours you.

Vidyavan Guni Ati Chatur. Ram Kaj Karibe Ko Aatur 
Prabhu Charitra Sunibe Ko Rasiya. Ram Lakhan Sita Man Basiya.

Meaning – You are the wisest and most virtuous, full of intelligence. You are always ready to serve Lord Rama and enjoy following his commands. Lord Rama, Mother Sita, and Lord Laxmana will always live in your heart.

Sukshma Roop Dhari Siyahi Dikhava. Vikat Roop Dhari Lanka Jarava.
Bhima Roop Dhari Asur Sanghare. Ramchandra Ke Kaj Sanvare.

Meaning – In a gentle form, you appeared before Mother Sita. In a fierce form, you burned Lanka, Ravana’s kingdom.

You defeated the demons when you took a giant form, like Bheema. In this way, you completed Lord Rama’s mission.

Laye Sanjivan Lakhan Jiyaye. Shri Raghuvir Harashi Ur Laye.
Raghupati Kinhi Bahut Badai. Tum Mam Priya, Bharat-hi sam Bhai.

Meaning – You brought the magical Sanjivani herb and saved Lord Laxmana’s life.

Lord Rama praised you with deep gratitude and called you as dear to him as his brother Bharat.

Sahas Badan Tumharo yash gaave. Us Kahi Shripati Kanth Lagaave.
Sankadik Brahmadi Muneesa. Narad Sarad Sahit Aheesa.

Meaning – Hearing this, Lord Rama hugged you with love. Wise sages like Sanaka, gods like Brahma, and saints like Narada praise your greatness.

Even Mother Saraswati and the King of Serpents sing your glory.

Yam Kuber Digpal Jahan te. Kavi Kovid Kahi Sake Kahan Te.
Tum Upkaar Sugreevahin keenha. Ram Milaaye Rajpad deenha.

Meaning – No one, not even Yama, Kubera, or the guardians of the directions, can fully describe your greatness, not even poets or scholars.

You helped Sugriva by connecting him with Lord Rama and helping him regain his throne, giving him the honour of being a king.

Tumharo Mantra vibheeshan Mana. Lankeshwar Bhaye Sub Jag Jana.
Yug Sahastra Jojan Par Bhanu. Leelyo Tahi Madhur Phal Jaanu.

Meaning – Following your teachings, even Vibhishana became the King of Lanka.

You once mistook the distant sun for a sweet red fruit and tried to swallow it!

Prabhu Mudrika Meli Mukh Mahee. Jaladhi Langhi Gaye Achraj Naahe.
Durgaam Kaj Jagat Ke Jete. Sugam Anugraha Tumhre Tete.

Meaning – Keeping the ring in your mouth, which was given to you by Lord Rama, you crossed over the Ocean. 
All difficult tasks in this world become easy with your grace.

Ram Dware Tum Rakhvare. Hoat Na agya binu Paisare.
Sub Sukh Lahai Tumhari Sarna. Tum Rakshak Kahu Ko Dar Na.

Meaning – You watch over Lord Rama’s door. Nobody can move forward without your permission, which means that Lord Rama’s darshans (to get the sight of) are possible only with your blessings.
Those who take shelter in you find all the comforts and happiness. When we have a protector like you, we do not need to get scared of anybody or anything.

Aapan Tej Samharo Aapai. Teenohon Lok Hank Te Kanpai.
Bhoot Pisach Nikat Nahi Aavai. Mahavir Jab Naam Sunavai.”

Meaning – You alone can resist your magnificence. All three worlds start shaking at one roar of yours.
O Mahaveer! No ghosts or evil spirits come near the ones who remember your name. Therefore, just remembering your name does everything!

Nase Rog Harai Sab Peera. Japat Nirantar Hanumant beera.
Sankat se Hanuman Chudavai. Man Karam Vachan Dyaan Jo Lavai.

Meaning – O Hanuman! All diseases and pain are destroyed when one recites or chant your name regularly.  
Whoever meditates upon or worships you with thought, word, and deed gets freedom from all kinds of trouble. 

Sab Par Ram Tapasvee Raja. Tin Ke Kaj Sakal Tum Saja.
Aur Manorath Jo Koi Lavai. Sohi amit jeevan Phal Pavai. 

Meaning – Lord Rama is the greatest among all kings, but only you fulfilled all his tasks.

Anyone who comes to you with a wish or sincere desire will receive lasting blessings that stay with them for life.

Charon Yug Partap Tumhara. Hai Persidh Jagat Ujiyara.
Saadhu-Sant Ke Tum Rakhware. Asur Nikandan Ram Dulhare.”

Meaning – Your magnificence fills all the four Ages, and your glory is renowned worldwide.
You are the guardian of saints and sages, the destroyer of demons, and cherished by Lord Rama.

Ashta Sidhi Nav Nidhi Ke Dhata. Us Var Deen Janki Mata.
Ram Rasayan Tumhare Pasa. Sada Raho Raghupati Ke Dasa.

Meaning – Mother Janaki has blessed you to grant blessings to those who deserve them, including the eight siddhis (special powers) and the nine nidhis (types of wealth).

You are the embodiment of devotion to Lord Ram. May you always stay humble and devoted to Raghupati.

Tumhare Bhajan Ram Ko Pavai. Janam Janam Ke Dukh Bisravai.
Anth kaal Raghuvir Pur Jayee. Jahan Janam Hari-Bhakt Kahayee.

Meaning – When one sings your praise, your name, he meets Lord Rama and finds relief from the sorrows of many lifetimes.
By your grace, one will go to the immortal abode of Lord Rama after death and remain devoted to Him.

Aur Devta Chit na dharehi. Hanumanth Se hi Sarve Sukh Karehi
Sankat Kate mite Sab Peera. Jo Sumirai Hanumat Balbeera.

Meaning – There is no need to worship any other deity. Serving Lord Hanuman brings all comforts.

Remembering Lord Hanuman ends all troubles and brings relief from pain.

Jai Jai Jai Hanuman Gosahin Kripa Karahu Gurudev Ki Nyahin 
Jo Sat Bar Paath Kar Kohi, Chutehi Bandhi Maha Sukh hohi. 

Meaning – O Lord Hanuman! Praise and glory to you, Lord, please bestow your grace as our Supreme Guru.
One who recites this Chalisa a hundred times is released from all bondages and will attain great bliss.

Jo Yah Padhe Hanuman Chalisa, Hoye Siddhi Sakhi Gaureesa
Tulsidas Sada Hari Chera, Keejai Das Hrdaye mein dera. 

Meaning – All his works get accomplished by reading and reciting Hanuman Chalisa. Lord Shiva himself, is the witness to it.
O Lord Hanuman, may I always remain a servant and a devotee to Lord Sri Ram, says Tulsidas. And, May You permanently reside in my heart.

Pavantnai Sankat Haran, Mangal Murti Roop.
Ram Lakhan Sita Sahit, Hrdaye Basahu Sur Bhoop.

Meaning – Son of Wind, you are the destroyer of all sorrows and the symbol of fortune. 
Along with Lord Rama, Laxmana and Sita reside in my heart. Oh! Kings of Gods. 

Download PDF

और पढ़ें: Aarti Kunj Bihari Ki : आरती कुंजबिहारी की

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे  Instagram पर जुड़ें।अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

The phrase “Jo Sat Baar Paath Kar Koi, Chhuttahi Bandi Mahasukha Hoi” Meaning 

When you read Hanuman Chalisa, you’ll come across a line that says, “Jo Sat Baar Path Kar Koi, Chuuttahi Bandi Mahasukha Hoi”. The 38th Chaupai in the Hanuman Chalisa has this line, conveying a strong message to the devotees chanting Shree Hanuman Chalisa. 

It says chanting Hanuman Chalisa 100 times will release the devotees from all kinds of bondage.  Moreover, many people believe that the word “Sat Baar” means seven, but it’s 100 in Awadhi (Indo-Aryan language). 

Moreover, if someone recites the Hanuman Chalisa 100 times continuously for 100 days, they will become free from the bondage of bad karma, evil energies, struggles and obstacles, illness, and deadly diseases. 

Benefits Of Chanting Hanuman Chalisa 

Shri Hanuman Chalisa is one of the most sacred and powerful verses in Hinduism. Dedicated to Lord Hanuman, this verse is said to be very beneficial for people who chant it regularly.

  • Firstly, chanting the Hanuman Chalisa Paath can bless a person with wisdom and strength.
  • The Hanuman Chalisa lyrics chanting is also said to benefit physical and mental health, provide peace, and reduce stress.
  • It protects the devotees from negative energies and helps them face troubles in life fearlessly.
  • Chanting Hanuman Chalisa verses devotedly can reduce the harmful effects of Rahu and Ketu, helping devotees live fulfilling life. 
  • This powerful mantra can also control Saturn’s malefic effects, helping people remove the harmful effects of Shani Dosha. 

Frequently Asked Questions FAQs

How often do you chant Hanuman Chalisa?

One can chant the full Hanuman Chalisa daily at any time. However, it is advised that you dedicate proper time to it, especially early morning.

Who wrote Hanuman Chalisa?

Hanuman Chalisa was written by Goswami Tulsidas ji, a poet and a saint who lived in the 16th Century CE.

How many times to chant Hanuman Chalisa?

Hanuman Chalisa should be chanted 100 times, as it’s also mentioned in the 38th Chaupai of Hanuman Chalisa verse, which says Jo Sat Baar Path Kar Koi, Chuuttahi Bandi Mahasukha Hoi.

What are the benefits of chanting Shree Hanuman Chalisa?

Reciting Hanuman Chalisa has many benefits that can help live a peaceful life. It helps relieve anxiety and stress and deal with all the challenging situations in life.

What is the best way to chant Hanuman Chalisa?

The best way to chant Hanuman Chalisa is with focus, devotion, and respect. Chant it regularly, preferably in the morning, with a calm mind and open heart for spiritual strength.

Can anyone chant Hanuman Chalisa?

Yes, anyone can chant the Hanuman Chalisa. It is for all, regardless of age or background. Chanting brings peace, strength, and protection from troubles in life.

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Nirmal Singh

About Nirmal Singh