Get App
GemstoneHindiKundliZodiacs & Planets

चांदी पहनने के फायदे: ज्योतिष, स्वास्थ्य और जीवन पर असर

By April 7, 2023March 27th, 2026No Comments
Silver

सोने के बाद चांदी को श्रृंगार में विशेष स्थान दिया जाता है। सदियों से इसका उपयोग सौंदर्य के साथ ज्योतिषीय संतुलन के लिए किया जाता रहा है। चांदी पहनने के फायदे मन, भावनाओं और ग्रहों की स्थिति को बेहतर बनाने से जुड़े माने जाते हैं।

CTA

जानिए चांदी पहनने के फायदे

ज्योतिष शास्त्र में चांदी धारण करने के अनेक लाभों के बारे में बताया गया है। आइए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों के माध्यम से जानते है चांदी धारण करने के लाभ और इसके फायदों के बारे में।

1. सुधारता है ग्रहों की स्थिति

चांदी के धातु का संबंध चंद्रमा से है जो शीतलता और मन का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि चांदी धारण करने से व्यक्ति का शुक्र और चंद्रमा मजबूत होता है। इसलिए ज्योतिषी चांदी धारण करने की सलाह देते है।

Moon

2. शुभ कार्यों में आता है काम

हम अपने दैनिक जीवन में चांदी के धातु का प्रयोग कई शुभ कार्यों में करते है। जैसे पूजा के लिए चांदी की थाली, नेवेघ पात्र आदि।

ऐसा माना जाता है कि चांदी के बर्तनों में भगवान को भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते है। और उस घर पर सदा अपनी छत्रछाया बनाए रखते है।

3. मनोदशा को सुधारने में करता है मदद

जैसा की हम जानते है चांदी चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है और चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है।अत: चांदी धारण करने से आप फालतू की चिंता से मुक्त रहते है।

बुद्धि के स्तर में इजाफा होता है। साथ ही यह कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाता है।

4. देता है शारीरिक कष्ट से मुक्ति

चांदी में कुछ ऐसे रासायनिक तत्व पाए जाते है। जो हमारे अविकसित हार्मोन का विकास करने में मदद करते है। जिससे शरीर को अनेक प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। जैसे गठिया, पैर दर्द और शरीर में अकड़न आदि।

जीवन में अहम बदलाव लेकर आता है चांदी के आभूषण धारण करना

आभूषणों में चांदी को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। अभी हमने ऊपर चांदी के फायदों का वर्णन किया। अब हम चांदी के आभूषण पहनने के फायदों के बारें में विस्तार से जानेंगे। तो नीचे वर्णित है चांदी के आभूषण पहनने के फायदे:

1. चांदी का कड़ा पहनने के फायदे क्या क्या है

आजकल स्त्री हो पुरुष सबको चांदी का कड़ा पहनना बहुत भा रहा है। वैसे तो वास्तु शास्त्र में चांदी का कड़ा पहनने के फायदे बहुत है।

लेकिन इसका मुख्य महत्व यह है कि यह व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके उसमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

Chandi Ka Kada

2. चांदी का ब्रेसलेट पहनने से होता है मन शांत

ज्योतिष इस बात की पुष्टि करता है कि चांदी का ब्रेसलेट पहनने से जातक को कई शुभ संकेतों की प्राप्ति होती है। जिसमें से एक है मन की शांति। मन की शांति आज ऐसा महत्वपूर्ण विषय बन गई है जिसकी तलाश हर इंसान को है क्योंकि आज की तनावपूर्ण जिंदगी में मन की शांति तलाश करना साबुत अनाज में कंकड़ को खोजने जैसा है।

3. ग्रह दोष को करता है दूर अंगूठे में चांदी का छल्ला

चांदी का छल्ला धारण करने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य, चंद्र, शुक्र, शनि और राहु की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही यह चांदी का छल्ला नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।

ज्योतिषी सलाह देते है कि शनि के दुष्परिणामों से बचने के लिए लड़कों को दाएं हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए। लड़कियों के लिए बाएं हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनना शुभ होता है।

4. राहु और केतु के बुरे प्रभाव को दूर करता है कान में चांदी की बाली पहनना

हिंदू धर्म में राहु और केतु को अशुभ ग्रह माना गया है। अगर यह दोनों ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में आ जाए और वह भी बुरी स्थिति में। तो यह उस व्यक्ति के जीवन में उथल पुथल मचा कर रख देते है। लेकिन कान में चांदी की बाली पहनना इस समस्या का रामबाण उपाय है।

ऐसा माना जाता है कि कान में चांदी की बाली पहनने से राहु और केतु के बुरे प्रभावों से व्यक्ति बचा रहता है।

5. चांदी के वैज्ञानिक फायदे भी है असरदार

चांदी के आभूषण पहनना सिर्फ श्रृंगार की श्रेणी में नहीं आता। बल्कि इसके कई वैज्ञानिक फायदे भी है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखे तो नाक में चांदी की लौंग पहनने से श्वास की तकलीफ दूर होती है।

पैरों में चांदी की पायल पहनने से पैर की हड्डियां मजबूत होती है। चांदी का एक विशेष लाभ यह है कि यह पृथ्वी से ऊर्जा ग्रहण करती है। जिससे यह ऊर्जा पूरे शरीर तक पहुंचती है। इसलिए चांदी की बिछिया पहनने की सलाह दी जाती है।

6. माँ लक्ष्मी को भी है चांदी अति प्रिय

कई पौराणिक कथाओं और हिंदू धर्म ग्रंथों में माँ लक्ष्मी के रजत स्वरूप का वर्णन मिलता है। भारत के कई राज्यों में माँ लक्ष्मी के रजत स्वरूप की चर्चा होती है। रजत का दूसरा अर्थ चांदी ही होता है।

हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में इस बात का दावा किया जाता है कि जो महिलाएं चांदी के आभूषण धारण करती है। वह महिलाएं माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा का पात्र बनती है।

Laxmi Mata

इन राशियों को दी जाती है चांदी न धारण करने की सलाह

ज्योतिष शास्त्र में हर धातु के शुभ अशुभ परिणामों के बारे में बताया गया है। इसी में से एक चांदी है जिसे कुछ राशियों के लिए धारण करना बहुत अशुभ माना जाता है। इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों से जाने कौन सी राशि के लिए चांदी पहनना है अशुभ।

1. सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। जबकी चंद्रमा जल तत्व का। ऐसी स्थिति में सिंह राशि के जातकों को चांदी नहीं पहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि चांदी पहनने से उन्हें इसके प्रतिकूल परिणाम भुगतने पड़ते है।

2. मेष राशि

राशियों में पहला स्थान रखने वाली मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। ज्योतिष में इन्हें भी चांदी न धारण करने की सलाह दी जाती है। अगर फिर भी यह चांदी धारण करते है तो इन्हें भविष्य में धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

3. धनु राशि

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और इसका पसंदीदा धातु सोना है। इसलिए धनु राशि के जातकों को चांदी से जुड़ा कोई भी धातु नहीं पहनना चाहिए। नहीं तो इनके सारे काम बिगड़ने शुरू हो जाते है।

निष्कर्ष

चांदी पहनने के फायदे केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह मानसिक संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा और ग्रहों की स्थिति को बेहतर बनाने से भी जुड़ा माना जाता है। सही तरीके और व्यक्ति के अनुसार धारण की गई चांदी जीवन में संतुलन और स्थिरता लाने में सहायक हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. गले में चांदी पहनने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गले में चांदी पहनने से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। रिश्तें में तनाव कम होता है।

2. चांदी किस ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है?

ज्योतिष शास्त्र की माने तो चांदी की रोशनी के कारण। चांदी धातु चंद्रमा ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है।

3. कब धारण करना चाहिए चांदी रत्न?

सोमवार और शुक्रवार चांदी धारण करने के लिए सबसे शुभ दिन माने जाते है।

4. कन्या राशि के लिए चांदी पहनना शुभ है या अशुभ?

कन्या राशि के जातकों के लिए चांदी सौभाग्य लेकर आता है। आप चाहे तो चांदी का कोई भी आभूषण धारण कर सकते है।

5. किन राशियों के लिए सोना पहनना अशुभ है?

ज्योतिष शास्त्र में वृष, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को सोना न पहनने की सलाह दी जाती है।

और पढ़ें:  मूंगा रत्न से हल होंगी सारी मुश्किलें

चांदी की ही तरह अन्य धातुओं को धारण करने के फायदों के बारे में जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.