पैसे के बिना जीवन अकल्पनीय है। क्योंकि पैसा हम सबके जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। पैसा कमाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार पैसा कमाने के बाद भी जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जीवन में पैसा आता तो है पर रुकता नहीं है।
कई बार लाख कोशिशों के बाद भी पैसों की किल्लत हो जाती है। और धन संचय करना मुश्किल हो जाता है। यदि आपके साथ भी इस तरह की धन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। तो इंस्टाएस्ट्रो लेकर आया है आपके लिए कुछ उपाय। जिनका पालन करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं पैसे के लिए वास्तु टिप्स।
धन संबंधी उपाय
भाग्य ज्योतिष के अनुसार घर में इन वस्तुओं को रखने से पैसों की किल्लत कभी नहीं होगी।
गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर
घर में गणेश जी की मूर्ति रखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। शुभ और मांगलिक कार्यों में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता कहा जाता है। उन्हें विघ्नहर्ता यानि कि बाधाओं को दूर करने वाले देवता के रूप में माना जाता है। अतः धन की कमी को दूर करने के लिए घर में श्री गणेश जी की मूर्ति अवश्य रखें। सुखी जीवन के लिए भगवान गणपति की नृत्य मुद्रा में तस्वीर लगाएं।
घर में रखें एक नारियल
ऐसा माना जाता है कि जिस घर में केवल एक ही नारियल होता है, वहां हमेशा माता लक्ष्मी की सुगंध आती है और उनकी कृपा बनी रहती है। नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। इसे माँ लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। मान्यता है कि घर में एक नारियल रखने से जातक के जीवन में आर्थिक परेशानियां कम होती हैं।
पूजा स्थल में शंख
घर के मंदिर में शंख का रखना आवश्यक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शंख रखने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। इससे धन संबंधी परेशानियां का भी निवारण होता है। पुराणों और शास्त्रों के अनुसार शंख भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अत्यंत प्रिय है। शंख को सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का प्रतीक चिन्ह माना जाता है।
देवी लक्ष्मी की तस्वीर और भगवान कुबेर
धन की कमी को पूरा करने के लिए घर में माता लक्ष्मी के साथ कुबेर की तस्वीर लगाएं। माँ लक्ष्मी धन की देवी हैं और भगवान कुबेर आय के स्त्रोत देवता हैं। इस तरह इन दोनों की कृपा से पैसों की समस्या दूर होती है।
बांसुरी और मोर पंख
पूजा घर में एक बांसुरी अवश्य रखें । मान्यता है कि घर में बांस की बांसुरी रखने से सुख-समृद्धि आती है। घर में बांसुरी रखने से व्यापार में वृद्धि और नौकरी में तरक्की भी होती है।
इसके अतिरिक्त घर में वास्तु दोष समाप्त करने के लिए मोर पंख रखना चाहिए। इस उपाय से जातक की आय में वृद्धि होती है। और खर्च में कमी आती है। पैसों की किल्लत से छुटकारा पाने के लिए मोर पंख रखना सबसे कारगर उपाय होता है।
घर में समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स
यदि धन एकत्रित करने में परेशानी आ रही है तो इन उपायों का पालन करें।
- सवा पांच किलो आटा और सवा किलो गुड़ को मिलाकर उसकी रोटियां बनाएं। गुरुवार के दिन शाम को ये रोटियां गाय को खिलाएं। ऐसा करने से आमदनी के नए स्रोत बनते हैं।
- शनिवार के दिन रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव और भैरव जी प्रसन्न होते हैं।
- माता लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला अर्पित करने से धन में लाभ होता है।
- घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक या आम के पत्तों की माला लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- शुक्रवार के दिन एक कपड़े में पांच कौड़ियां, थोड़ा केसर और चांदी के सिक्के बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख दें।
जानें खुशी के लिए वास्तु टिप्स
- घर में महालक्ष्मी की प्रतिमा रखें। ध्यान रहे कि मां की मूर्ति बैठी अवस्था में हों।
- प्रतिदिन माता की पूजा करें और उन्हें केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर होती है।
- आर्थिक लाभ की प्रार्थना करते हुए बरगद के पेड़ की जड़ों पर एक गांठ बांध दे।
- लाल रंग के साफ वस्त्र में हल्दी की गांठ, सिंदूर और कुछ सिक्कों को रखकर पूजा करें। फिर उसकी पोटली बनाकर अपनी तिजोरी में रखें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल –
1. घर में समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स क्या हैं ?
2. घर में मोर पंख रखने के क्या लाभ हैं ?
3. किस मुद्रा में गणेश जी की मूर्ति सर्वश्रेष्ठ होती है ?
4. पूजा स्थल में शंख रखने से क्या लाभ ?
5. माँ लक्ष्मी की तस्वीर कैसी होनी चाहिए ?
और पढ़ें – घर में पीपल का पौधा उगना होता है अशुभ: जानें उपाय।
इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इंस्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।