
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को महत्वपूर्ण केंद्र और कारक माना जाता है। सूर्य का राशि में परिवर्तन सूर्य गोचर या संक्रांति कहलाता है। सूर्य गोचर सभी राशियों में कई प्रकार के परिवर्तन लेकर आता है। राशियों में परिवर्तन शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। सूर्य ग्रहों का राजा होता है। इसलिए सूर्य गोचर का प्रभाव राशियों पर अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है।
सूर्य किस राशि में करेगा परिवर्तन?
17 सितंबर 2022 को सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में परिवर्तन किया था। सूर्य 17 अक्टूबर दिन सोमवार तक कन्या राशि में रहेगा।
सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य गोचर का प्रभाव राशियों में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पड़ता है। आइये जानते हैं सूर्य गोचर का प्रभाव राशियों पर।
मेष राशि-
- सूर्य मेष राशि के छठे भाव पर प्रभाव डालेगा इसलिए जातक को इस समय सभी कार्य पूर्ण कर लेने चाहिए।
- सूर्य गोचर का प्रभाव शिक्षा से जुड़े लोगों पर अनुकूल होगा परन्तु पढाई पर अत्यधिक ध्यान देना पड़ेगा।
- आपको सभी कार्य अपने बजट के अनुसार करें और उधार न दे और न ही लें।
- मेष राशि वाले इस समय अपनी वाणी पर सुधार करें और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
- एक महीने तक प्रतिदिन गाय को खाना खिलाने से लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि-
- सूर्य गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव व्यक्ति के कार्य क्षेत्र पर पड़ेगा।
- कार्यक्षेत्र में काम अत्यधिक होगा और योजना से कार्य करें।
- व्यावहारिक संबंध बिगड़ सकते हैं तो सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाएं।
- वृषभ राशि के लोग वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखें।
- प्रॉपर्टी का लाभ होगा और संतान को सफलता मिलेगी।
- वृषभ राशि के लोग रविवार के दिन गरीब को खाना खिलाएं।
मिथुन राशि-
- सूर्य गोचर का प्रभाव मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को लाभ प्रदान करेगा।
- इस समय आप परिवार और जीवनसाथी से जुड़ी हुई समस्या का समाधान करेंगे।
- व्यापार में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
- प्रॉपर्टी से जुड़ें फैसले लाभ प्रदान करेंगे और करियर में सफलता हासिल होगी।
- इसके लिए प्रत्येक बुधवार को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि-
- इस राशि के लोग सूर्य गोचर के माह में अत्यधिक ऊर्जा महसूस करेंगे और सक्रिय रहेंगे।
- इस समय कर्क राशि के लोगों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कार्य के प्रति मेहनत करें।
- जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे उनके लिए यह समय लाभ प्रदान करेगा।
- यह माह कर्क राशि वालों के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा।
- कर्क राशि वालों को प्रत्येक सोमवार को गरीब को खाना खिलाएं और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि-
- सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में परिवर्तन कर रहे हैं।
- इससे सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और लाभ होगा।
- सिंह राशि वालों को सरकारी कार्य में सफलता प्राप्त होगी और धन लाभ होगा।
- प्रत्येक रविवार को व्रत रखना चाहिए और गरीबों को खाना खिलाएं।
कन्या राशि-
- सितम्बर माह में सूर्य ने कन्या राशि में गोचर किया है।
- इस माह आपका आत्म विस्वास बढ़ेगा और तरक्की प्राप्त होगी।
- इस समय आपको क्रोध और अहंकार से बचकर रहना है।
- यात्रा का लाभ होगा और यात्रा करने के शुभ संयोग बनेगे।
- इस समय आपको खर्च पर ध्यान रखना होगा और संभलकर कार्य करने होंगे।
- कन्या राशि वाले सूर्य देव की पूजा करे और प्रतिदिन जल अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: कुंडली में ऐसे योग जो शिक्षा के क्षेत्र में बनते हैं रुकावट।
तुला राशि-
- इस समय तुला राशि वाले व्यक्तियों को खर्चों पर नियंत्रण करना आवश्यक है।
- जीवन में सुख- सुविधाएं की मात्रा बढ़ेगी परन्तु लंबी यात्राओं से बचे।
- विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होने का संकेत है।
- रिश्तेदारों से संबंध अच्छे होंगे परंतु जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध में दूरियां आएंगी।
- तुला राशि वालों को उपाय के तौर पर प्रतिदिन दुर्गा पाठ करें और शुक्रवार को गरीबों को खाना खिलाएं।
वृश्चिक राशि-
- इस राशि को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी और धन का लाभ होगा।
- वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के संबंध मित्रों और परिवार के साथ मधुर होंगे।
- वाहन को सावधानीपूर्वक चलाएं और लड़ाई- झगड़ा मत करें।
- प्रत्येक मंगलवार को लाल रंग के मीठे व्यंजन का हनुमान जी को भोग लगाएं।
धनु राशि-
- इस राशि के व्यक्तियों को नौकरी में सफलता हासिल होगी।
- कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और सम्मान बढ़ेगा।
- धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी और शामिल होंगे।
- अहंकार से बचें और यात्राओं के लिए शुभ समय है।
- गुरुवार के दिन मिठाई गरीबों को बांटे।
मकर राशि-
- इस समय मकर राशि वालों का भाग्य चमकेगा।
- कार्यक्षेत्र में कार्य सुचारू रूप से चलेगा और तेजी आएगी।
- खर्च बढ़ेगा परन्तु धन में लाभ होने के संकेत हैं।
- इस समय स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और रोगों से बचेंगे।
- मकर राशि वाले व्यक्तियों को शनिवार के दिन 7 गरीबों को भोजन दान करें।
कुंभ राशि-
- इस समय कुंभ राशि के लोगों को किसी दूसरे की बातों में नहीं आये और सोच- समझकर फैसले ले।
- मित्रों के साथ यात्रा करने योग बनेगा परंतु रिश्तों को अच्छा करने का प्रयास करें।
- इस समय आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए सावधान रहे।
- शिव जी की पूजा करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
मीन राशि-
- जीवनसाथी के साथ संबंध में उतार- चढाव आएगा परन्तु परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे।
- कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है और धन का लाभ होगा।
- स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखें और आलस से दूर रहे।
- मीन राशि वालों को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पिली मिठाई का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें: अग्नि तत्व की राशियां और उनके गुण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।
अगर आप भी सूर्य गोचर से पड़ने वाले प्रभाव और उपाय की अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।