Talk to India's best Astrologers
First Consultation at ₹1 only
Login
Enter your mobile number
क्या आपको शादी में देरी या लगातार पैसों से जुड़ी परेशानियाँ हो रही हैं? यह आपकी जन्म कुंडली में मौजूद नाग दोष का संकेत हो सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको यह दोष है या नहीं तो तुरंत हमारे द्वारा दिए हिंदी में नाग दोष कैलकुलेटर (Naga dosha calculator in hindi) का उपयोग करें।
अपना विवरण दर्ज करें और तुरंत गणना करें कि क्या आपकी कुंडली में नाग दोष मौजूद है।
नाग दोष कैलकुलेटर हिंदी में (Naga dosha calculator in hindi) दिया एक ऑनलाइन ज्योतिषीय टूल है इसे हमारे अनुभवी ज्योतिषियों ने बनाया है ताकि आप अपनी जन्म कुंडली में नाग दोष है या नहीं यह जल्दी और आसानी से जान सके।
हमारे द्वारा दिए हिंदी में नाग दोष (Naga dosha in hindi) कैलकुलेटर ज्योतिष गणनाओं और विशेष एल्गोरिदम का उपयोग करता है। यह आपकी कुंडली में राहु और केतु की स्थिति का पता लगाता है जो नाग दोष होने का संकेत देती है।
हमारा फ्री हिंदी में नाग दोष (Naga dosha in hindi) कैलकुलेटर वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों पर काम करता है। कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए आपको बस नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा।
क्या आपके मन में भी ये सवाल आता है कि नाग दोष क्या होता है (Nag dosha kya hota hai) और हिंदी में नागा दोष का मतलब (Naga dosha meaning in hindi) क्या है? तो चलिए जानते हैं। नाग दोष शब्द संस्कृत के शब्दों नाग जिसका अर्थ है ‘सर्प’ और दोष जिसका अर्थ है ‘दोष या अभिशाप’ से लिया गया है। वैदिक ज्योतिष में नाग दोष एक अशुभ स्थिति है जो व्यक्ति की जन्म कुंडली में दिखाई दे सकती है।
यह दोष पिछले जन्म में सांप, उसके अंडे या बच्चों को मारने से जुड़ा होता है जो वर्तमान जीवन में नाग दोष के रूप में सामने आता है। इसके कारण व्यक्ति को अक्सर जीवन में अचानक मुश्किलें आती रहती हैं, खासकर करियर, शादी या सेहत में। हालांकि हिन्दी में नागा दोष का मतलब (Naga dosha meaning in hindi) जानने के बाद आइए नाग दोष और कालसर्प दोष के बीच के अंतर को समझते हैं।
यह एक गलत धारणा है कि नाग दोष और काल सर्प दोष एक ही हैं। जबकि दोनों दोषों में छाया ग्रह राहु और केतु शामिल है उनका गठन और प्रभाव अलग-अलग हैं। आइए इन दोनों के बीच अंतर को समझें।
ज्योतिषियों के अनुसार, जब राहु और केतु जन्म कुंडली में दूसरे, पांचवें, सातवें या आठवें भाव में होते हैं तब नाग दोष का बुरा असर दिखाई देता है। आइए अब जानते हैं इस दोष के कुछ कारणों और इसके असर के बारे में।
नीचे कुछ ऐसे उदाहरण दिए गए हैं जिनमें व्यक्ति नाग दोष से पीड़ित हो सकता है। ये इस प्रकार हैं-
नाग दोष वाले व्यक्ति के लिए बिना किसी नई बाधा के कोई शुभ कार्य संपन्न करना लगभग असंभव है। हालांकि उनकी जन्म कुंडली में नाग दोष की ताकत के आधार पर प्रभावों की तीव्रता अलग-अलग हो सकती है। आइए नीचे नाग दोष के लक्षण या प्रभाव के बारे में जानते हैं।
विवाह में नाग दोष का प्रभाव एक सामान्य लक्षण होगा। व्यक्ति को विवाह में देरी, जीवन साथी खोजने में समस्या या रिश्तों में विश्वास की कमी आदि का सामना करना पड़ सकता है।
जिस व्यक्ति की कुंडली में यह अशुभ दोष होता है उसे संतान प्राप्ति में निश्चित रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
नाग दोष होने से व्यक्ति के करियर में रुकावट आती रहती हैं। ऐसे लोगों को अक्सर अपनी मेहनत का उचित फल या पहचान नहीं मिल पाती है और उन्हें बार-बार पैसों से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
नाग दोष होने से व्यक्ति को अचानक होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं, त्वचा रोग या हादसों में चोटें लगने का सामना करना पड़ सकता है। इन परेशानियों से उसकी मानसिक शांति भी प्रभावित होती है और वह चिड़चिड़ा या असुरक्षित महसूस करने लगता है।
नाग दोष का असर हर किसी पर एक जैसा नहीं होता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जन्म कुंडली में राहु या केतु किस घर में बैठे हैं।
नाग दोष तब होता है जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में राहु या केतु पहले, दूसरे, चौथे, पांचवें, सातवें या आठवें घर में स्थित हों। हर घर जीवन के अलग-अलग पहलू को नियंत्रित करता है, इसलिए व्यक्ति को होने वाली समस्याएं इस बात पर निर्भर करेंगी कि कौन सा घर प्रभावित है।
जब राहु या केतु पहले घर में बैठते हैं, तो यह सीधे व्यक्ति की सेहत और व्यक्तित्व पर असर डालते हैं। जब इन दोनों ग्रहों में से कोई भी पहले या दूसरे घर में होता है, तो दोष का असर ज़्यादा होता है और कभी-कभी परिवार और वैवाहिक जीवन को गंभीर नुकसान भी हो सकता है। व्यक्ति को अपने जीवन की दिशा को लेकर उलझन हो सकती है और निजी रिश्तों में अप्रत्याशित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पांचवां घर बच्चों और बुद्धि से जुड़ा होता है। जब राहु या केतु पांचवें घर में स्थित होते हैं, तो इससे संतान से जुड़ी समस्याएं और गर्भपात हो सकता है।
दंपतियों को परिवार शुरू करने में कठिनाई हो सकती है, और इस दौरान पैदा होने वाले बच्चों को अतिरिक्त देखभाल और ध्यान की आवश्यकता हो सकती है।
सातवां घर विवाह और साझेदारी का घर है। जब राहु पहले घर में होता है, तो केतु सातवें घर में होता है, क्योंकि वे हमेशा एक-दूसरे से 180 डिग्री की दूरी पर होते हैं।
इस स्थिति के कारण विवाह में देरी होती है। व्यक्ति को सही जीवनसाथी खोजने में संघर्ष करना पड़ सकता है या विवाह के बाद बार-बार समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आठवां घर अचानक होने वाली घटनाओं, सेहत और जीवनकाल से जुड़ा होता है। जब राहु दूसरे घर में होता है, तो केतु आठवें घर में होता है। यह संयोजन व्यक्ति के जीवन में अप्रत्याशित आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और भावनात्मक तनाव ला सकता है।
नाग दोष के बारे में सुनकर बहुत से लोग घबरा जाते हैं। इस दोष के बारे में जो बातें मानी जाती हैं, उनमें से बहुत सी पूरी तरह सही नहीं हैं। यहाँ कुछ आम गलतफहमियाँ और उनके बारे में असल सच्चाई बताई गई है।
यह लोगों के सबसे बड़े डर में से एक है। लेकिन यह सच नहीं है। नाग दोष के कारण शादी में देरी हो सकती है या रिश्तों में झगड़े हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शादी नामुमकिन है। सही उपायों और ज्योतिषीय सलाह से, इस दोष वाले ज़्यादातर लोगों की शादी हो जाती है और वे खुशहाल ज़िंदगी जीते हैं।
कई जोड़ों को चिंता होती है कि इस दोष का मतलब है कि उन्हें कभी बच्चे नहीं हो सकते। नाग दोष का संबंध बच्चे होने में देरी या गर्भावस्था की दिक्कतों से हो सकता है, लेकिन इसका मतलब हमेशा के लिए संतानहीन होना नहीं है।
भगवान सुब्रमण्य की पूजा करने, नाग दोष निवारण पूजा करने और नाग गायत्री मंत्र का जाप करने जैसे सही उपायों से, कई जोड़ों ने बच्चों से जुड़ी मुश्किलों को सफलतापूर्वक दूर किया है।
यह एक बहुत आम धारणा है, लेकिन यह सही नहीं है। बार-बार सांपों, सांपों की बांबी या सांप की मूर्तियों का सपना आना नाग दोष की मौजूदगी की पुष्टि नहीं करता है।
सपनों में सांप दिखना किसी ज्योतिषीय दोष के बजाय आध्यात्मिक जागृति, छिपे हुए डर या अवचेतन मन के संदेशों का संकेत भी हो सकता है। केवल कुंडली के सही विश्लेषण से ही नाग दोष की पुष्टि हो सकती है।
लोग सिर्फ़ इस दोष के नकारात्मक प्रभावों पर ध्यान देते हैं। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। हालाँकि नाग दोष चुनौतियाँ पैदा कर सकता है, लेकिन इसके आध्यात्मिक लाभ भी हैं।
इस दोष वाले कई लोगों में मज़बूत अंतर्ज्ञान, आध्यात्मिक समझ और बुद्धिमत्ता विकसित होती है। सही उपायों से, नाग दोष वाले लोग सफल और संतोषजनक जीवन जी सकते हैं।
ये सब जानकर बहुत से लोग डर सकते हैं, लेकिन अगर आपकी कुंडली में नाग दोष है तो क्या किया जाए? क्या आप जानना चाहते हैं कि नाग दोष को कैसे दूर करें? घबराने की ज़रूरत नहीं है। हमने आपके लिए कुछ आसान नाग दोष के उपाय बताए हैं जो इस प्रकार हैं।
नाग दोष आपकी कुंडली में राहु और केतु के कुछ खास घरों में होने से बनता है। यह शादी, बच्चों, सेहत और करियर पर असर डालता है। हमारे मुफ़्त नाग दोष कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके, आप तुरंत जाँच कर सकते हैं और इसके उपाय जान सकते हैं।
अस्वीकरण: जन्म तिथि के अनुसार हमारा नाग दोष कैलकुलेटर बताता है कि आपकी कुंडली में यह दोष मौजूद है या नहीं। व्यक्तिगत जानकारी के लिए हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से संपर्क करें।