FestivalsTransits & RetrogradeVedic astrologyZodiacs & Planets

Chaitra Navratri Mahashtami 2023: जानें ग्रहों के दुर्लभ महासयोंग से राशि पर पड़ने वाला प्रभाव।

By March 27, 2023April 7th, 2023No Comments
Chaitra Navratri Mahaashtmi

जैसा की हम सभी जानते है 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। जो 30 मार्च तक चलेगी। हिंदू धर्म में 4 नवरात्रों का वर्णन मिलता है। जिसमें से शारदीय और चैत्र नवरात्रि को प्रमुख माना जाता है। चैत्र नवरात्रि 2023 महाष्टमी 29 मार्च को पड़ रही है। इस दिन को हिंदू धर्म शास्त्रों में बहुत शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि इस महाअष्टमी तिथि को 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई सालों बाद महाष्टमी ग्रह महासंयोग बनने जा रहा है। जो कुछ राशि के जातकों के लिए राजयोग का निर्माण कर रहा है।

क्या होता है महाष्टमी ग्रह महासंयोग-

जब सौरमंडल के कुछ या सभी ग्रह अपनी आधिकारिक राशि या अन्य राशियों में गोचर करते है। तो उसे ग्रहों का महासंयोग कहा जाता है। ठीक इसी तरह महा अष्टमी तिथि को 6 बड़े ग्रह 4 बड़ी राशियों में कुछ समय के लिए विराजमान होने जा रहे है। जैसे मेष राशि में राहु गोचर करेगा, शनि अपनी आधिकारिक राशि कुंभ में विराजमान होंगे, मेष राशि में बुध गोचर करेगा और सूर्य मीन राशि में । अष्टमी तिथि में पड़ने के कारण इसे महाष्टमी ग्रह महासंयोग कहा जाता है।

Mahaashtami Greh Mahasahyog

जाने इस ग्रह महासंयोग का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर-

चैत्र नवरात्रि 2023 महाष्टमी पर बनने वाला महासंयोग सभी राशियों के लिए अच्छे बुरे प्रभाव लेकर आ रहा है। जानते है सभी 12 राशियों पर इस प्रभाव के बारे में।

मेष राशि-

  • यह महासंयोग मेष राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है।
  • मेष राशि में बुध गोचर से जातक का मन प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्न रहता है।
  • इस महाष्टमी में मेष राशि में शुक्र का गोचर होने वाला है। मेष राशि में शुक्र गोचर जातक को देता है यश, धन और ऐश्वर्य का वरदान।

Mesh Rashi

वृषभ राशि-

  • वृषभ राशि में बुध का गोचर होने से जातक की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है।
  • यह समय वृषभ राशि वालों के आत्मसम्मान में वृद्धि के संकेत भी दे रहा है।
  • लेकिन सेहत के मामले में उन्हें बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि-

  • मिथुन राशि के लिए यह संयोग बहुत भाग्यशाली माना जा रहा है।
  • इस राशि के जातकों को जल्दी ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
  • अविवाहित लोगों का जल्द ही विवाह हो सकता है।
  • बिजनेस में पार्टनरशिप लाभदायक सिद्ध होगी।

Mithun Rashi

कर्क राशि-

  • हंस और मालव्य राजयोग कर्क राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है।
  • इस दौरान यह अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।
  • पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि-

  • आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है।
  • नौकरी में तरक्की के योग बन रहे है।
  • काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते है।
  • किसी भी तरह के वाद विवाद से बचकर रहें।

Leo Sign

कन्या राशि-

  • कन्या राशि वालों के लिए भी यह समय खुशियां मनाना का है। खासकर शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए।
  • इस राशि के जातकों की कुंडली में उच्च शिक्षा के योग बन रहे है।
  • उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु जातक विदेश यात्रा कर सकते है।
  • व्यापार करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।

तुला राशि-

  • मन स्थिर रहेगा।
  • आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • साथ ही फिजूलखर्ची भी बढ़ेगी।
  • शिक्षा और सेहत के मामले में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Libra Zodiac Sign

वृश्चिक राशि-

  • महाष्टमी में ग्रहों का महासंयोग बता रहा है कि आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
  • क्षणे-रुष्टा क्षणे-तुष्टा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  • रहन सहन में तकलीफ उठानी पड़ सकती है।
  • आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।
  • किसी काम से लंबी यात्रा पर जा सकते है।

धनु राशि-

  • यह महासंयोग धनु राशि वालों को धन प्राप्ति के योग लेकर आ रहा है।
  • लेकिन किसी बात को लेकर मन अशांत और स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
  • जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।
  • शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

Dhanu Rashi

मकर राशि-

  • परिवार और दोस्तों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे।
  • लेखन जैसे रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
  • आपके आत्मविश्वास और साहस से आपके दुश्मन परास्त होंगे।
  • नौकरी में स्थानांतरण का योग बन रहा है। जो आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  • लेकिन काम का तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है।

कुंभ राशि-

  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • घर में शांति का माहौल बना रहेगा।
  • माँ दुर्गा की छत्रछाया से आपको हर कार्य में सफलता हासिल होगी।
  • अगर आप कला और संगीत प्रेमी है तो यह समय आपकी कला को निखारने के लिए एकदम सही समय है।
  • परिस्थितियां अनुकूल रहेगी।
  • संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

Sagittarius Zodiac Sign

मीन राशि-

  • महाष्टमी के दिन मीन राशि में गुरु का गोचर बहुत शुभ माना जा रहा है। जो मीन राशि में महाभाग्य योग की शुरुआत कर रहा है।
  • मीन राशि में महाभाग्य योग से जातक की पठन पाठन में रुचि बढ़ती है।
  • मीन राशि वालों को समाज में मान सम्मान मिलता है।
  • किसी भी तरह के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह एक अच्छा समय है।
  • अगर आप अपना कुछ स्टार्टअप करना चाहते है। तो यह आपको लाभ पहुंचाने वाला साबित होगा।
  • यह महासंयोग बताता है कि माता रानी की आपके ऊपर विशेष कृपा नवरात्रि के बाद भी बनी रहेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

ग्रह महासंयोग क्या होता है?

जब 9 ग्रह 12 राशियों में गोचर करते है तो इसे ग्रह महासंयोग कहा जाता है। यह महासंयोग कई सालों बाद आता है।

किस ऋतु में शारदीय नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है?

शरद ऋतु में शारदीय नवरात्र का उत्सव मनाया जाता है। शरद ऋतु में पड़ने के कारण इसे शारदीय नवरात्र कहा जाता है।

कैसे किया जाता है महाअष्टमी व्रत?

महाष्टमी के दिन स्नान के बाद मां दुर्गा का षोडशोपचार पूजन किया जाता है। इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है।

अष्टमी के दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

अष्टमी के दिन गुलाबी रंग पहनना बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि यह महागौरी का प्रिय रंग है।

क्या सप्तमी के दिन कन्या पूजन किया जा सकता है?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कन्या पूजन नवरात्रि के 8वें या 9वें दिन करना चाहिए। सप्तमी पर कन्या पूजन करना अशुभ माना जाता है।

और पढ़ें: साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यवाणियां: 26 मार्च से 1 अप्रैल 2023

नवरात्रि पर कन्या पूजन करने का क्या है महत्व और लाभ। जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.